News Pratyaksh


सिक्किम NHPC टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 19, 15 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका

News Pratyaksh | Updated : Wed 22nd Jul 2026, 09:37 am
सिक्किम NHPC टनल हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 19, 15 लोगों के अब भी फंसे होने की आशंका
नामची (सिक्किम): सिक्किम के नामची जिले में NHPC की टनल ढहने के बाद राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है, जबकि 13 से 15 लोगों के अब भी टनल में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। बचाव दल युद्धस्तर पर अभियान चला रहे हैं।
नामची जिले की पुलिस अधीक्षक सोनम डोलमा ने बताया कि अब तक 19 शव बरामद किए जा चुके हैं। फंसे हुए लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए बचाव अभियान लगातार जारी है।
राहत एवं बचाव कार्य में NDRF, SDRF, सिक्किम पुलिस, कोल माइनिंग एक्सपर्ट्स, फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज समेत कई एजेंसियां संयुक्त रूप से जुटी हुई हैं। चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच टीमें लगातार मलबा हटाकर अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
इससे पहले मंगलवार को सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने तीस्ता स्टेज-VI हाइड्रोइलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट टनल हादसे के पीड़ितों के लिए आर्थिक सहायता की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाएगी। यदि निर्माण कार्य में लगी कंपनी की ओर से किसी भी प्रकार की लापरवाही सामने आती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता देने का भरोसा दिया है, जबकि पूरे इलाके में राहत एवं बचाव अभियान लगातार जारी है।#Sikkim #Namchi #NHPC #TunnelCollapse #BreakingNews #NDRF #SDRF #RescueOperation #TeestaProject #SikkimNews #IndiaNews #LatestNews #HydroelectricProject #DisasterNews #PratyakshNews #newspratyaksh