News Pratyaksh


रांची में JPSC परीक्षाओं को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, अभ्यर्थियों ने CBI जांच की उठाई मांग

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jul 2026, 11:54 am
रांची में JPSC परीक्षाओं को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, अभ्यर्थियों ने CBI जांच की उठाई मांग
रांची: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए आंदोलन की तर्ज पर अब झारखंड की राजधानी रांची में भी जेपीएससी परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो गया है।
मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित आयोग द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में अभ्यर्थियों ने सत्याग्रह शुरू किया है।
आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य गठन के बाद JPSC और JSSC द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि केवल 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा ही नहीं, बल्कि अब तक आयोजित सभी JPSC और JSSC परीक्षाओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए।
फिलहाल, अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी रखने की बात कही है।