News Pratyaksh


Samsung Health के नए अपडेट में Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load और Fitness Index जैसे AI-पावर्ड फीचर्स मिलते हैं. : सैमसंग ने अपनी सैमसंग हेल्थ ऐप में एक बड़ा और अहम अपडेट लाने का ऐलान किया है. यह अपडेट 8 जून से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा. इस

News Pratyaksh | Updated : Fri 05th Jun 2026, 12:53 pm

Samsung Health के नए अपडेट में Vitals, Heart Health Score, Daily Cardio Load और Fitness Index जैसे AI-पावर्ड फीचर्स मिलते हैं. : सैमसंग ने अपनी सैमसंग हेल्थ ऐप में एक बड़ा और अहम अपडेट लाने का ऐलान किया है. यह अपडेट 8 जून से रोलआउट होना शुरू हो जाएगा. इस अपडेट के साथ Galaxy Watch सिर्फ एक स्मार्टवॉच नहीं रहेगी, बल्कि यह एक प्रोएक्टिव और इंटेलिजेंट हेल्थ पार्टनर बन जाएगी. सैमसंग का मकसद है कि मुश्किल बायोमेट्रिक डेटा को इतना आसान बना दिया जाए कि हर यूज़र अपनी सेहत को बेहतर तरीके से समझ सके और उस पर एक्शन ले सके. नींद से लेकर रोज की एक्टिविटीज़ तक, सबकुछ एक ऐसे फॉर्मेट में मिलेगा, जिसे यूज़र्स के लिए समझना काफी आसान होगा.सैमसंग इलेक्ट्रोनिक्स के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और डिजिटल हेल्थ टीम के हेड हॉन पाक ने कहा कि सैमसंग हेल्थ अब गैलेक्सी वॉच के हेल्थ डेटा को एआई-बेस्ड इनसाइट्स से जोड़ रही है, ताकि यूज़र्स अपनी शारीरिक और मानसिक स्थिति को पहले से ज्यादा आसानी से समझ सके.