आत्महत्या के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक :
नालंदा में आत्महत्या के इरादे से एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीण और पुलिस के सहयोग से उसे नीचे उतारा गया। युवक की पहचान सिलाव थाना क्षेत्र के पांकी गांव निवासी सुनील सिंह का पुत्र गोलू कुमार है। यह पूरी घटना नालंदा थाना क्षेत्र के माहुरी गांव का है। गोलू ने बताया कि वह आत्महत्या करने के लिए मोबाइल टावर पर चढ़ा था। उसके माता-पिता की मृत्यु हो चुकी है। उसने बताया कि उसके साथ मारपीट किया जाता है। इसलिए वह मोबाइल टावर पर फांसी लगाने के लिए चढ़ गया था। शुक्रवार की सुबह जब ग्रामीणों की नींद खुली तो उन्हें मोबाइल टावर पर चढ़े एक युवक पर नज़र पड़ी। इसके बाद ग्रामीण युवक को नीचे उतरने के लिए आवाज लगाने लगे स्थानीय पुलिस को भी इस बात की जानकारी दी गई। इसके बाद बहला फुसला कर युवक को किसी तरह से नीचे उतार लिया गया। गुरुवार देर रात ही युवक मोबाइल टावर पर चढ़ा था। करीब 15 किलोमीटर दूर से चलकर गोलू माहुरी पहुंचा था। इस मामले में नालंदा थानेदार निशि कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टिया युवक को देखने से यह प्रतीत हो रहा है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। पूछताछ की जा रही है एवं उसके गांव वालों से भी पता लगाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा पुलिस को टावर पर चढ़े युवक के बारे में पता चला।

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm