सिरमटोली सरना स्थल पर गतिरोध पूजा करने पहुंचे सीएम हेमंत को दिखाया गया काला झंडा:सिरमटोली में सरना स्थल के मेन गेट के सामने से फ्लाईओवर रैंप को लेकर उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है. आज सरहुल के मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन के साथ सरना स्थल पहुंचे.यहां पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के नेतृत्व में विरोधी गुट ने काला झंडा दिखाकर विरोध जताया. विरोधी गुट के लोग सिर और हाथों पर काला पट्टी बांधे हुए थे. इधर कड़ी सुरक्षा के बीच सीएम हेमंत सोरेन ने सरना स्थल पर पूजा अर्चना की और आदिवासी हॉस्टल में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए निकल गये.इस दौरान आदिवासी नेता अजय तिर्की और सिरमटोली बचाव संघर्ष मोर्चा का नेतृत्व कर रहीं पूर्व मंत्री गीताश्री उरांव के बीच तीखी बहस हुई. गीताश्री उरांव ने कहा कि विरोध करना उनका संवैधानिक अधिकार है. अपने अधिकारों की रक्षा भी कर सकते हैं. ऐसा करने से कोई नहीं रोक सकता.इस बीच कुछ पल के लिए सिरमटोली स्थित सरना स्थल का माहौल तनावपूर्ण हो गया. दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने थे. लेकिन पुलिस और प्रशासन ने धैर्य का परिचय देते हुए हालात बिगड़ने नहीं दिया. मौके पर खुद रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री, एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा और एसडीओ मौजूद रहे.वहीं केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की सरना धर्मावलंबियों से अपील की है कि वे प्रकृति पर सरहुल को धूमधाम से मनाएं. शोभा यात्रा के दौरान माहौल बिगड़ने की संभावना पर अजय तिर्की ने कहा कि अपने ही बीच के कुछ लोग जानबूझकर विवाद पैदा कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पूरी साजिश भाजपा के इशारे पर हो रही है. आज सरहुल का त्योहार संपन्न होते ही कल से पुलिस की कार्रवाई शुरू हो जाएगी, ये लोग जेल जाएंगे. उन्होंने खुद पर लग रहे आरोपों पर कहा कि मुझे चोर-दलाल कहा जा रहा है. इसका प्रमाण दिया जाना चाहिए. अगर कोई प्रमाण देगा तो मैं रांची-झारखंड छोड़ दूंगा. उन्होंने कहा कि हंगामा करने वाले लोगों के खिलाफ अगर प्रमाण देंगे तो क्या वे लोग रांची छोड़ेंगे.बता दें कि 30 मार्च को गीताश्री उरांव के नेतृत्व में कुछ लोगों ने रैंप को पूरी तरह से हटाने की मांग को लेकर पुलिस बैरिकेडिंग को तोड़ दिया था. पुलिस के साथ धक्का-मुक्की की गई थी. इस मामले में दंडाधिकारी के आवेदन पर चुटिया थाना में गीताश्री उरांव समेत 21 नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. इससे पहले बजट सत्र के दौरान रांची बंद भी बुलाया गया था.दरअसल, फ्लाईओवर के रैंप को लेकर आदिवासी संगठनों की अपनी-अपनी दलील है. एक पक्ष का कहना है कि रैंप को हर हाल में हटाना चाहिए. जबकि दूसरे पक्ष का कहना है कि रैंप की वजह से सरना स्थल की व्यवस्था पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है. रही बात सरहुल की शोभा यात्रा के दौरान उमड़ने वाली भीड़ की तो इसके लिए वहां अतिरिक्त व्यवस्था की गई है. रैंप की लंबाई को थोड़ा छोटा कर दिया गया है. इस बीच रैंप विवाद को लेकर राजनीति जोर-शोर से हो रही है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm