रक्षा राज्य मंत्री सह रांची के सांसद श्री संजय सेठ ने रांची में फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान चलाने की घोषणा की। इसके नि:शुल्क स्क्रीन की घोषणा भी आज की है। इसे लेकर आयोजित पत्रकार वार्ता में रक्षा राज्य मंत्री ने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत की संकल्पना को साकार करने के लिए फैटी लिवर मुक्त रांची अभियान का शुभारंभ 05 अप्रैल से करने जा रहा हूं। रांची लोकसभा क्षेत्र पूरे देश के लिए एक मॉडल बने यह प्रयास मेरा है। श्री सेठ ने कहा कि राजनीति सिर्फ राजनीति के लिए नहीं होनी चाहिए बल्कि राजनीति को समाज सेवा का बड़ा माध्यम बनाना चाहिए।
उन्होंने कहा कि फैटी लीवर के मामले में भारत की समस्या बहुत गंभीर होती जा रही है। आश्चर्य नहीं होगा कि आने वाले दिनों में फैटी लिवर महामारी का रूप धारण करेगी। उन्होंने कहा कि नान अल्कोहलिक फैटी लीवर की समस्या भी विकराल रूप धारण कर रही है। भारत में प्रत्येक चार लोगों में से एक लोग फैटी लीवर के शिकार हो रहे हैं। इस संख्या में तेजी से बढ़ोतरी भी हो रही है।
रक्षा राज्य मंत्री ने कहा कि यह निश्चित रूप से हम सब के लिए चिंता का विषय है। रांची भी देश से अछूता नहीं है। जब भी स्वास्थ्य क्षेत्र के लोगों से मिलता हूं इन दिनों बढ़ती फैटी लीवर की समस्या से सब चिंतित दिखते हैं। उन्होंने कहा कि रांची के लोगों की फैटी लीवर से स्क्रीनिंग हो सके। जरूरत पर बेहतर उपचार हो सके। उनका स्वास्थ्य उत्तम रहे। इस दृष्टि से विश्व प्रसिद्ध लिवर रोग विशेषज्ञ डॉ० एस के शरीन के समक्ष सदर अस्पताल, रांची के साथ मिलकर मैंने रांची में काम करने का प्रस्ताव रखा था। इसके आलोक में उन्होंने रांचीवासियों के लिए नि:शुल्क फैटी लीवर के स्क्रीनिंग पर अपनी सहमति दे दी है। श्री सेठ ने बताया कि ILBS और सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में रांची में अप्रैल से फैटी लीवर की नि:शुल्क स्क्रीनिंग शुरू की जाएगी। प्रथम चरण में मोटे, उच्च रक्तचाप एवं उच्च जोखिम वाले 30000 लोगों के स्क्रीन की व्यवस्था उपलब्ध है। मोबाइल वैन आधारित स्क्रीनिंग प्रोग्राम के तहत शहरी और सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। चार मोबाइल वैन के माध्यम से फैटी लीवर की स्क्रीनिंग शुरू होगी।
हर गाड़ी में विश्व की सबसे अत्याआधुनिक मशीन लगी हुई है। एक मशीन की लागत एक करोड रुपए है। कुल मिलाकर चारों गाड़ी में चार करोड़ की मशीन लगी हुई होगी। इस कार्यक्रम के तहत 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी वयस्कों के स्क्रीनिंग की योजना है।

आर्यन हुड्डा की 94 रन की तूफानी पारी : झारखंड T20 क्रिकेट लीग 2026 के सातवें दिन के दूसरे मुकाबले में रांची टाइटंस ने धनबाद डायमंड्स पर शानदार जीत दर्ज कर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया. JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में खेले गए दिन के दूस
Wed 17th Jun 2026, 01:08 pm
ऑस्ट्रिया ने 36 साल बाद वर्ल्ड कप में दर्ज की पहली जीता : ऑस्ट्रिया ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 में जॉर्डन की टीम को 3-1 से हराकर 36 साल बाद अपनी पहली वर्ल्ड कप जीत दर्ज की. इसके साथ ऑस्ट्रेयान ने बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की.ऑस्ट्रिया के लिए
Wed 17th Jun 2026, 01:07 pm
सुप्रीम कोर्ट ने सालों तक लंबित रहने के बाद अपीलों को वापस हाई कोर्ट भेजा :
Wed 17th Jun 2026, 01:07 pm
नालंदा में मजदूरों से भरी बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई : बिहार के नालंदा में दर्दनाक हादसा हुआ है. जहां ईंट भट्ठे से मजदूरी कर लौट रहे मजदूरों से भरी स्लीपर बस हाई टेंशन तार की चपेट में आ गई. इस घटना में कई लोग झुलस गए हैं. वहीं दो लोगों की मौत हो च
Wed 17th Jun 2026, 01:06 pm
अभिनेता ऋषभ साहनी अपनी मेहनत और काम के प्रति समर्पण से लगातार प्रभावित कर रहे हैं. उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'नागबंधम' की शूटिंग से जुड़ी नई जानकारी सामने आई है, जिसमें उन चुनौतियों का जिक्र है जिनका उन्होंने सामना किया. पहले ही खबर आ चुकी है कि इस भव्य फि
Wed 17th Jun 2026, 01:06 pm