Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


पलामू पुलिस ने नाकाम की लूट की वारदात :

News Pratyaksh | Updated : Tue 01st Apr 2025, 10:06 am

पलामू पुलिस ने नाकाम की लूट की वारदात : पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश का एक गैंग पलामू में बड़ी लूट की फिराक में था. लेकिन पुलिस की मुस्तैदी के कारण उनका लूट का प्लान कामयाब नहीं हो पाया. पुलिस ने 3 इंटर स्टेट लुटेरों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लुटेरे उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल समेत कई इलाकों में लूट करने के लिए सक्रिय रहे हैं. जबकि गिरोह के कई सदस्य पश्चिम बंगाल के दमदम और अलीपुर जेल में कैद हैं.दरअसल पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल की गैंग पलामू के मेदिनीनगर में बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. इसी सूचना के आधार पर पलामू पुलिस ने चैनपुर थाना क्षेत्र से तीन लुटेरों को दबोचा है. गिरफ्तार लुटेरों में उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के शंकरगढ़ के शत्रुघ्न पांडेय, पलामू के चैनपुर के लादी के रहने वाले पुरूषोत्तम कुमार, सतीश चंद्रवंशी का नाम शामिल है. गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली समेत कई सामग्री को बरामद किया है.पलामू में गोल्ड लूटने की योजना बंगाल में तैयार की गई थी. एक इंटरस्टेट गैंग से जुदा हुए कई अपराधी बंगाल की जेल में बंद हैं. गिरोह से जुड़े हुए कई लोग पलामू में रहते थे. सभी मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे. लूट को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से अपराधियों को बुलाया गया था. घटना को अंजाम देने से पहले रैकी की गई थी.छापेमारी अभियान में मेदिनीनगर टाउन थाना और चैनपुर थाना की पुलिस शामिल थी. सभी अपराधी पलामू के चैनपुर के रानीताल डैम के इलाके में एकजुट थे. इसी क्रम में पुलिस ने छापेमारी करके सभी को गिरफ्तार किया है.