बिहार के गोपालगंज में गधे पर सवार होकर नामांकन भरने पहुंचा निर्दलीय प्रत्याशी
बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम दलों के प्रत्याशियों की ओर से नामांकन दाखिल किया जा रहा है। इसी बीच गोपालगंज से अजीबो-गरीब तस्वीर सामने आई है, जहां एक निर्दलीय प्रत्याशी गधा पर सवार होकर जिलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय में नामांकन करने पहुंचे। दरअसल, गोपालगंज लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी सत्येंद्र बैठा नामांकन भरने गधे पर सवार होकर निर्वाचन कार्यालय पहुंचे। उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद रहे। बैठा ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद नेता अगले पांच सालों तक जनता को मूर्ख और बेवकूफ बनाते रहते हैं। गोपालगंज के किसी नेता ने 30-40 सालों में किसी तरह का विकास नहीं किया है, बल्कि अपने घरों का ही विकास किया है। जनता को गधा बनाने का काम किया है। वह जनता को जागरूक करने के लिए गधे पर बैठकर नामांकन जमा करने पहुंचे हैं।
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm