जमानत के लिए अब हेमंत सोरेन ने किया हाईकोर्ट का रुख :
झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने जमानत के लिए अब हाईकोर्ट का रुख किया है. साथ ही जल्द सुनवाई की मांग की है. हेमंत सोरेन जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में जेल में बंद हैं. इसके पहले 22 मई को उन्होंने ईडी की कार्रवाई और गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका सुप्रीम कोर्ट की इजाजत के बाद वापस ले ली थी. इस मामले में रांची की स्पेशल पीएमएलए (प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) कोर्ट ने 13 मई को हेमंत सोरेन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी.हेमंत सोरेन की ओर से दाखिल जमानत याचिका में कहा गया है कि उनके खिलाफ जिस 8.86 एकड़ जमीन पर कब्जे का आरोप लगाते हुए ईडी ने कार्रवाई की है, उससे संबंधित एक भी दस्तावेज ईडी के पास नहीं है. यह झारखंड की सीएनटी (छोटानागपुर टेनेंसी एक्ट) के तहत भुईंहरी नेचर की जमीन है, जो किसी भी हाल में किसी व्यक्ति के नाम पर ट्रांसफर नहीं किया जा सकता. याचिका में यह भी कहा गया है कि जमीन पर अवैध कब्जे में पीएमएलए के तहत शेड्यूल ऑफेंस का केस नहीं बनता.

देश में पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की शुरुआत हो चुकी है. झारखंड में इस ऐतिहासिक प्रक्रिया का आगाज 1 मई 2026 से होगा. पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना (self-enumeration) और 16 मई से 14 जून 2026 तक घर-घर सर्वे होगा. प्रथम चरण में मकानों की स
Fri 24th Apr 2026, 05:51 am
कोयला तस्करों के खिलाफ सीसीएल प्रबंधन और पुलिस ने संयुक्त अभियान चलाया है. गुरुवार की सुबह चलाये गए अभियान के दौरान कोयला तस्करी में इस्तेमाल की गई 16 बाइकें जब्त की गई है. यह कार्रवाई सीसीएल के कबरीबाद माइंस के अंदर हुई है. बताया जाता है कि हर रात को सी
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों स
Thu 23rd Apr 2026, 12:38 pm
रांची रेल मंडल के सिल्ली थाना क्षेत्र अंतर्गत किता और जोन्हा रेलवे स्टेशन के बीच एक अज्ञात महिला की ट्रेन से कटकर दर्दनाक मौत हो गई. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही सिल्ली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लेकर आगे की कार्रवाई
Thu 23rd Apr 2026, 12:29 pm
बिहार के मोतिहारी जिले के रक्सौल थाना क्षेत्र में पुलिस ने बुधवार रात अवैध सट्टेबाजी के एक बड़े काउंटर पर छापा मारा है. रेलवे ढाला के पास संचालित इस सटही काउंटर से पुलिस को 43 लाख 45 हजार भारतीय रुपये और करीब ढाई लाख नेपाली रुपये बरामद हुए. मौके से एक व्य
Thu 23rd Apr 2026, 12:26 pm