आलमगीर आलम ने मंत्री पद से दिया इस्तीफा :
झारखंड कैश कांड व टेंडर कमीशन घोटाले मामले में रांची के बिरसा मुंडा जेल में बंद आलमगीर आलम ने कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार टेंडर कमीशन घोटाले के आरोपी आलमगीर आलम ने जेल से पत्र के माध्यम से अपना इस्तीफा CM चंपाई सोरेन, कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं राहुल गांधी को भेजा है. आलमगीर आलम को बीते 15 मई को ED ने टेंडर में कमीशन के मामले में गिरफ्तार किया था.वहीं आलमगीर आलम के इस्तीफे के बाद अब उनका विभाग झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन का पास होगा. बता दें, आलमगीर आलम संसदीय कार्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, ग्रामीण कार्य विभाग और पंचायती राज विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. बता दें, टेंडर कमीशन घोटाले में गिरफ्तार आलमगीर आलम को ईडी ने 14 दिनों की पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया था. वहीं इसके बाद आलमगीर आलम को न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार भेज दिया गया था.बता दें, मंत्री आलमगीर आलम के पीएस संजीव लाल के नौकर के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज के साथ 32 करोड़ से अधिक की रकम की बरामदगी हुई थी जबकि इस पूरे मामले में हुई छापेमारी में ईडी ने 37 करोड़ से अधिक की रकम को बरामद किया था.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm