Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


गंगा में प्रदूषण और अतिक्रमण को लेकर बिहार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, प्रदेश के साथ केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट की मांग

News Pratyaksh | Updated : Fri 11th Apr 2025, 05:19 am

गंगा में प्रदूषण और अतिक्रमण को लेकर बिहार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, प्रदेश के साथ केंद्र सरकार से स्टेटस रिपोर्ट की मांग
पटना: सुप्रीम कोर्ट ने बिहार राज्य और भारत संघ दोनों को गंगा नदी में अवैध और अनाधिकृत निर्माण तथा प्लास्टिक कचरे से होने वाले प्रदूषण की स्थिति पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। यह आदेश न्यायमूर्ति जेबी पारदीवाला और न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन की पीठ ने 2 अप्रैल को पटना में अशोक कुमार सिन्हा द्वारा दायर एक मामले की सुनवाई के दौरान दिया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि नदी के डूब क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हो रहा है, जिससे दुर्लभ डॉल्फिन सहित जलीय जीवन को खतरा है।