हजार शिक्षकों का 6 दिन के अंदर होगा ट्रांसफर :
बिहार के सरकारी शिक्षकों का तबादला किया जा रहा है. शिक्षा विभाग की स्थापना समिति ने सोमवार को 10 हजार से अधिक शिक्षकों का अंतर जिला स्थानांतरण उनकी पसंद वाले जिलों में कर दिया है. अभी उन महिला शिक्षकों के तबादले सर्वाधिक हुए जिन्होंने अपने पतियों की पोस्टिंग को आधार बनाकर आवेदन दिया था. ऐसी 5288 महिला टीचरों का ट्रांसफर उनकी च्वाइस के अनुसार किया गया. कुल 7272 महिला शिक्षकों का तबादला इसबार हुआ है. वहीं इस महीने बड़ी तादाद में महिला शिक्षकों का तबादला शिक्षा विभाग करने वाला है.शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने कहा है कि अब 40 हजार महिला शिक्षकों का तबादला होगा. इस महीने यानी मार्च में ही यह तबादला होना है. हर हाल में 31 मार्च तक यह काम होगा और ये महिला टीचर वो होंगी जिन्होंने लंबी दूरी आधार पर आवेदन दिया है.शिक्षा विभाग ने जिन 10225 शिक्षकों का अभी ट्रांसफर किया है उन्हें अगले महीने अप्रैल में स्कूल आवंटन कर दिया जाएगा. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट रूप से कहा है कि शिक्षकों का तबादला उनकी पसंद के हिसाब से ही किया गया है. इस स्थानांतरण में स्थानीय निकाय शिक्षकों का तबादला नहीं हुआ है. इनके अलावे अन्य सभी कोटि के शिक्षकों के तबादले किए गए हैं.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm