Jharkhand


रांची में JPSC परीक्षाओं को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, अभ्यर्थियों ने CBI जांच की उठाई मांग

News Pratyaksh | Updated : Mon 27th Jul 2026, 11:54 am
रांची में JPSC परीक्षाओं को लेकर शुरू हुआ अनिश्चितकालीन सत्याग्रह, अभ्यर्थियों ने CBI जांच की उठाई मांग रांची: दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं के खिलाफ हुए आंदोलन की तर्ज पर अब झारखंड की राजधानी रांची में भी जेपीएससी परीक्षाओं को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन शुरू हो गया है। मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) संयुक्त सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा सहित आयोग द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में अभ्यर्थियों ने सत्याग्रह शुरू किया है। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का आरोप है कि राज्य गठन के बाद JPSC और JSSC द्वारा आयोजित कई परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं की शिकायतें सामने आती रही हैं। उनका कहना है कि केवल 14वीं JPSC सिविल सेवा परीक्षा ही नहीं, बल्कि अब तक आयोजित सभी JPSC और JSSC परीक्षाओं की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से निष्पक्ष जांच कराई जानी चाहिए। फिलहाल, अभ्यर्थियों ने अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन सत्याग्रह जारी रखने की बात कही है।

JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मां

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 12:01 pm
JPSC सदस्य जमाल अहमद को हटाने की मांग तेज, बाबूलाल मरांडी ने CM को लिखा पत्र, ACB जांच की उठाई मांग रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) के सदस्य जमाल अहमद को पद से हटाने और उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की ACB से जांच कराने की मांग की है। 23 जुलाई 2026 को लिखे गए पत्र में बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया है कि जमाल अहमद ने अपने पद का कथित दुरुपयोग कर बीते कुछ वर्षों में बड़े पैमाने पर चल और अचल संपत्तियां अर्जित की हैं। उन्होंने दावा किया कि रांची में उनके पास हजारों वर्गफीट का आलीशान प्लॉट है और हजारीबाग समेत अन्य स्थानों पर भी संपत्तियां होने की जानकारी मिली है। पत्र में यह भी कहा गया है कि जमाल अहमद की वर्ष 2008 में लेक्चरर पद पर हुई नियुक्ति की प्रक्रिया की कथित अनियमितताओं की जांच CBI द्वारा की जा रही है। ऐसे में जांच के दायरे में रहे व्यक्ति को JPSC जैसी संवैधानिक संस्था का सदस्य बनाए जाने पर सवाल उठाए गए हैं। बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि युवाओं के हित और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जमाल अहमद को तत्काल पदमुक्त किया जाए तथा उनकी कथित आय से अधिक संपत्ति की ACB से निष्पक्ष जांच कराई जाए। नोट: पत्र में लगाए गए आरोप राजनीतिक पक्ष की ओर से लगाए गए हैं। इन आरोपों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस दस्तावेज़ में उपलब्ध नहीं है और आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 12:00 pm
डोरंडा थाना के नए प्रभारी बने अभिनंदन कुमार, संभाली कमान रांची: राजधानी रांची के डोरंडा थाना में नए थाना प्रभारी के रूप में अभिनंदन कुमार ने शनिवार को पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने की बात कही। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, नियमित गश्त, महिलाओं की सुरक्षा और जनता के साथ बेहतर समन्वय उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों ने नए थाना प्रभारी से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और पुलिस-जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने की उम्मीद जताई है। #NewsPratyaksh #Ranchi #Doranda #Jharkhand #AbhinandanKumar #Police #LawAndOrder #RanchiPolice #BreakingNews #LatestNews #HindiNews #JharkhandNews

घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 11:59 am
घटना के बाद आसपास के लोग सक्रिय हुए और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी. जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बालूमाथ अस्पताल पहुंचाया. जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दो लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि तीन गंभीर रूप से घायलों को प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया. बालूमाथ सीएचसी की चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अलीशा टोप्पो ने बताया कि दो लोगों को मृत घोषित किया गया है. जबकि तीन लोगों को प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया. जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गणेशपुर हाई स्कूल के समीप शनिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों में महावीर गंझू और पंकज उरांव शामिल हैं. दोनों सिमरटांड़, टंडवा (चतरा) के रहने वाले थे. वहीं हादसे में सविता देवी, फूलमती और संजय उरांव गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों का प्राथमिक उपचार बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में करने के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया है. दरअसल, हजारीबाग जिले के केरेडारी निवासी महावीर गंझू अपनी पत्नी के साथ गोलीटांड़ स्थित अपने ससुराल जा रहे थे. इसी दौरान गणेशपुर की ओर से बालूमाथ जा रहे संजय उरांव अपनी बाइक पर दो अन्य लोगों के साथ सवार थे. गणेशपुर हाई स्कूल के समीप दोनों मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई. हादसे में सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय ने जिले के एके सिंह डिग्री कॉलेज, हुसैनाबाद और एसएसएमएस डिग्री कॉलेज, तरहसी के आवेदन को रोक दिया है। ग्रेजुएशन सत्र 2026-30 में विज्ञान संकाय में नामांकन के लिए दोनों कॉलेजों को अभी संबद्धता नहीं दी गई है। एचआरडी विभाग के नि

News Pratyaksh | Updated : Sat 25th Jul 2026, 11:58 am
    निरीक्षण में कई खामियां पाई गई थीं, जिन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए गए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि दोनों कॉलेजों में 3000 छात्रों पर केवल 1 शिक्षक उपलब्ध है।इस संबंध में नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. दिनेश कुमार सिंह ने शनिवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि निरीक्षण में पाई गई कमियों के कारण ही विज्ञान संकाय के लिए आवेदन रोके गए हैं। कुलपति ने यह भी बताया कि विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह की तैयारी कर रहा है। राजभवन से सितंबर महीने में दीक्षांत समारोह आयोजित करने के निर्देश मिले हैं। #NilamberPitamberUniversity #Hussainabad #Tarhasi #AKSinghCollege #SSMSCollege #JharkhandEducation #UGAdmission2026 #ScienceFaculty #HRD #DineshKumarSingh #Convocation2026 #JharkhandNews #newspratyaskh