झारखंड निकाय चुनाव में ओबीसी को कितना आरक्षण : आगामी झारखंड निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर ट्रिपल टेस्ट की प्रक्रिया जारी है. राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के स्टेट नोडल ऑफिसर डॉ संजय सिंह और सांख्यिकी विशेषज्ञ ने बुधवार को गढ़वा एवं पलामू के इलाके का दौरा किया है.आयोग की टीम ने गढ़वा नगर परिषद के इलाके में ओबीसी की स्थिति का जायजा लिया. वहीं, गुरुवार को टीम पलामू के मेदिनीनगर नगर निगम क्षेत्र का जायजा लेगी. आयोग की टीम यह पता लग रही है कि निकाय चुनाव को लेकर ओबीसी वन और ओबीसी 2 को को लेकर जो रिपोर्ट भेजी गई है, उसकी सच्चाई क्या है. रिपोर्ट में दर्ज प्रतिशत की जमीनी हकीकत क्या है. आयोग की टीम इसकी जांच कर रही है. आयोग की टीम ने गढ़वा से पलामू पहुंचने से पहले विश्रामपुर नगर परिषद का निरीक्षण किया था.आयोग के नोडल ऑफिसर डॉ संजय सिंह ने बताया कि लगभग 70 प्रतिशत सर्वे का काम पूरा हुआ है. पांच जिलों का दौरा हो चुका है. तीन महीने पहले से ही सभी जगह से रिपोर्ट मांगी गई है. टीम जमीनी हकीकत का पता लगा रहे हैं और इसमें पाई गई त्रुटियों में सुधारने की पहल की जा रही है. पलामू के पांच अलग-अलग इलाकों में निकाय चुनाव होना है. उन्होंने बताया कि निकाय चुनाव में ओबीसी के बारे में जानकारी ली जा रही है. जमीनी हकीकत जांच के बाद ही ओबीसी आरक्षण की स्थिति का पता चल पाएगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm