बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक दिन का स्वास्थ्य लाभ लेने के बाद आज सुबह से एक्टिव हैं. मुख्यमंत्री एक के बाद एक कई कार्यक्रमों में सोमवार को शामिल हुए. पटना के विभिन्न इलाकों में सीएम का कार्यक्रम हुआ. मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का शिलान्यास किया तो वहीं बीपी मंडल की जयंती समारोह में भी शामिल हुए.दरअसल, रविवार को मुख्यमंत्री को कई कार्यक्रम में शामिल होना था, तैयारी भी हो गई थी लेकिन अचानक कार्यक्रम रद्द कर दिया गया. सीएम हाउस ने अपरिहार्य कारण से कार्यक्रम रद्द होने की बात कही. हालांकि चर्चा यह होने लगी कि मुख्यमंत्री अस्वस्थ हो गए हैं और इसी कारण कार्यक्रम रद्द हुआ है. लेकिन आज सुबह से ही मुख्यमंत्री व्यस्त दिख रहे हैं.सबसे पहले मुख्यमंत्री बीपी मंडल की जयंती पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल होने के लिए देश रत्न मार्ग एवं सर्कुलर पथ चौराहा स्थित प्रतिमा के पास पहुंचे और बीपी मंडल को याद किया. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद थे.इसके बाद मुख्यमंत्री पटेल गोलंबर से इको पार्क के पश्चिमी छोर तक तथा इको पार्क के पूर्वी छोर से अटल पथ तक भूमिगत नाला और चार लेन सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. 196.80 करोड़ की लागत से इसका निर्माण होना है. बिहार सरकार के कई मंत्री इस कार्यक्रम में शामिल हुए.इस कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री 328.52 करोड़ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र में विद्युत संरचनाओं के आधुनिकीकरण और बिजली तारों को चरमबद्ध तरीके से भूमिगत करने की परियोजना का कार्य आरंभ किया. पटना के डाक बंगला पर इसके लिए विशेष रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. ऊर्जा मंत्री विजेंद्र यादव सहित कई मंत्री इस कार्यक्रम में भी मौजूद रहे.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm