News Pratyaksh


भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटी ऐप (IRCTC) का ही ज्‍यादा इस्‍तेमाल अब तक होता आया है. लेकिन, अब इसकी बादशाहत को को रेलवन (RailOne) चुनौती दे रहा है. इसे भारतीय रेलवे का सुपर ऐप बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की खूब तुलना हो रही

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:05 pm
भारतीय रेलवे की टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटी ऐप (IRCTC) का ही ज्यादा इस्तेमाल अब तक होता आया है. लेकिन, अब इसकी बादशाहत को को रेलवन (RailOne) चुनौती दे रहा है. इसे भारतीय रेलवे का सुपर ऐप बताया जा रहा है और अब सोशल मीडिया पर इन दोनों की खूब तुलना हो रही है. अब तक रेलवे की अलग-अलग सेवाओं के लिए यात्रियों को अपने फोन में कई ऐप्स रखने पड़ते थे जैसे रिजर्वेशन के लिए आईआरसीटीसी, जनरल या प्लेटफॉर्म टिकट के लिए यूटीएस और शिकायत के लिए रेल मदद ऐप.
रेलवे सूचना प्रणाली केंद्र (CRIS) द्वारा तैयार किया गया RailOne एक ‘ऑल-इन-वन’ ऐप है. यह अकेला ऐप ट्रेन टिकट बुकिंग से लेकर लाइव ट्रैकिंग, पीएनआर स्टेटस, खाना ऑर्डर करने और शिकायत दर्ज करने जैसी तमाम सुविधाएं एक ही जगह देता है. यही वजह है कि लोग अब इसकी ओर ज्यादा आकर्षित होने लगे हैं और इसकी तुलना आईआरसीटीसी ऐप से करके यह जानने को आतुर है कि दोनों में से बेस्ट कौन सा ऐप है