News Pratyaksh


दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:14 pm
दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Honda Motorcycle & Scooter India ने बीते दिन ही अपनी Honda CB750 Hornet और XL750 Transalp को E-क्लच के साथ बाजार में उतारा है. इसके साथ ही कंपनी ने जहां Gold Wing को एक नया कलर दिया है, वहीं बाजार में एक बार फिर से CBR1000RR-R Fireblade SP को उतारा है.
अब कंपनी ने एक प्रेस रिलीज जारी करते हुए 24 जुलाई के लिए 'ब्लॉक योर डेट' का निमंत्रण भेजा है और इसे 'मोबिलिटी का नया अध्याय' बताया है. हालांकि, कंपनी ने इस बात का कोई संकेत नहीं दिया है कि वह कौन का प्रोडक्ट लॉन्च करने वाली है.Honda Motorcycle द्वारा शेयर की गई टीज़र इमेज में सिर्फ़ एक कवर के नीचे छिपी हुई मोटरसाइकिल नजर आ रही है. इस टीजर इमेज से आने वाले प्रोडक्ट के बारे में कोई भी विज़ुअल संकेत नहीं मिल रहा है. इस बात की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है कि कवर के नीचे दिख रही आकृति असल में लॉन्च होने वाली मोटरसाइकिल की है या यह सिर्फ़ मार्केटिंग का एक तरीका है.