News Pratyaksh


वैश्विक मोर्चे पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद और शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सुबह के कारोबार में 1 प्रतिशत तक टूट गए. इस गिराव

News Pratyaksh | Updated : Wed 03rd Jun 2026, 12:08 pm

वैश्विक मोर्चे पर बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण आज भारतीय शेयर बाजार में भारी गिरावट देखने को मिली. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते विवाद और शांति समझौते को लेकर अनिश्चितता के कारण घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सुबह के कारोबार में 1 प्रतिशत तक टूट गए. इस गिरावट से निवेशकों में डर का माहौल है, जिससे बाजार की अस्थिरता मापने वाला सूचकांक 'इंडिया विक्स' (India VIX) 8 फीसदी से ज्यादा उछल गया. वहीं, शुरुआती कारोबार में रुपया US डॉलर के मुकाबले 28 पैसे गिरकर 95.64 पर आ गयाशुरुआती कारोबार में चौतरफा बिकवाली के कारण बीएसई (BSE) सेंसेक्स 816 अंक या 1.09 प्रतिशत की बड़ी गिरावट के साथ 73,833 रुपये के इंट्राडे निचले स्तर पर आ गया. इसी तरह, एनएसई (NSE) निफ्टी भी 200 अंक या 0.86 प्रतिशत फिसलकर 23,280 के स्तर तक नीचे चला गया. इस गिरावट ने बाजार के प्रमुख सपोर्ट लेवल को तोड़ दिया है