News Pratyaksh


निफ्टी 24,250.85 पर पहुंचा: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान ने भी घरेलू शेयरों में तेजी लाने में मदद की. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.22 अंक बढ़कर 77,675.01 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 218 अंक बढ़कर 24,250.85 पर

News Pratyaksh | Updated : Wed 06th May 2026, 12:01 pm
निफ्टी 24,250.85 पर पहुंचा: वैश्विक बाजारों में सकारात्मक रुझान ने भी घरेलू शेयरों में तेजी लाने में मदद की. 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 657.22 अंक बढ़कर 77,675.01 पर पहुंच गया. 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 218 अंक बढ़कर 24,250.85 पर पहुंच गया.
सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से इंटरग्लोब एविएशन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, ट्रेंट, बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व और टेक महिंद्रा प्रमुख लाभ कमाने वाली कंपनियों में शामिल थीं. लार्सन एंड टुब्रो, हिंदुस्तान यूनिलीवर, एनटीपीसी और पावर ग्रिड के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ युद्ध समाप्ति समझौते की दिशा में बातचीत में प्रगति का दावा करते हुए होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों को सुरक्षित निकालने वाली "प्रोजेक्ट फ्रीडम" को निलंबित कर दिया है. ट्रंप ने मंगलवार को ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, "ईरान के प्रतिनिधियों के साथ एक पूर्ण और अंतिम समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है