कच्चे तेल में उछाल के बीच एमसीएक्स पर सोना ₹1,50,600 और चांदी ₹2,37,600 तक लुढ़के : वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में आए भारी उछाल और पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच भारतीय बाजारों में मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दोनों कीमती धातुएं अपने ऊपरी स्तरों से 2 प्रतिशत तक फिसल गईं.कीमती धातुओं में इस गिरावट का मुख्य कारण कच्चे तेल की कीमतों में आई आग है. ब्रेंट क्रूड एक बार फिर $110 के स्तर को पार कर $111.31 प्रति बैरल पर पहुंच गया, जो इसके 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर है. वहीं, अमेरिकी WTI क्रूड भी 2.53 प्रतिशत बढ़कर $98.81 पर कारोबार कर रहा है. बाजार जानकारों का मानना है कि तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई के डर को बढ़ा रही हैं, जिससे निवेशक सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने के बजाय अन्य विकल्पों पर विचार कर रहे हैं.

अमेज़न का बड़ा स्पेस मिशन! 5,105 सैटेलाइट्स से सीधे स्मार्टफोन तक पहुंचेगा इंटरनेट
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
SIR की समयसीमा बढ़ाने की मांग, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन
Tue 28th Jul 2026, 12:17 pm
महबूबा मुफ्ती ने विवादित बयान पर मांगी माफी, 5 अगस्त को अनुच्छेद 370 हटाए जाने के विरोध में PDP करेगी शांतिपूर्ण प्रदर्शन
Tue 28th Jul 2026, 12:16 pm
बाबूलाल मरांडी का कपिल सिब्बल पर बड़ा हमला, बोले- 'देश को तोड़ने वाले वकीलों में से एक'
Tue 28th Jul 2026, 12:15 pm
धनबाद में संदिग्ध मौत से सनसनी, पत्नी और नाबालिग बेटे पर हत्या का आरोप; पुलिस जांच में जुटी
Tue 28th Jul 2026, 12:09 pm