News Pratyaksh


अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

News Pratyaksh | Updated : Wed 10th Jun 2026, 11:34 am
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है. यह हमला अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर के गिराए जाने के बाद हुआ है. इसे उसने 'गलत ईरानी हमला' बताया है.
अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि हमले कमांडर इन चीफ के निर्देश पर घटना के 'प्रोपोर्शनल रिस्पॉन्स' के तौर पर किए गए. सोशल मीडिया एक्स पर मंगलवार (लोकल टाइम) को एक पोस्ट में अमेरिकी सेंट्रल कमांड के ऑफिशियल अकाउंट ने शेयर किया, 'अमेरिकी सेंट्रल कमांड फोर्स ने आज शाम 5 बजे कमांडर इन चीफ के कहने पर ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी, जो अमेरिकी आर्मी के अपाचे हेलीकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में है. यह मिशन ईरान के गलत हमले का सही जवाब है.