राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC), नई दिल्ली के विशेष पर्यवेक्षक प्रोफेसर कन्हैया त्रिपाठी ने 22 अप्रैल को रांची विश्वविद्यालय का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने रांची वीमेंस कॉलेज सहित विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों का निरीक्षण किया और छात्रों व शिक्षकों से संवाद स्थापित किया. इस दौरे का उद्देश्य विश्वविद्यालय में मानवाधिकार, लैंगिक समानता और संस्थागत व्यवस्थाओं की स्थिति का आकलन करना रहा.भ्रमण के बाद शहीद चौक स्थित कुलपति कॉन्फ्रेंस हॉल में कुलपति और वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में मानवाधिकार से जुड़े मुद्दों, जागरूकता और विश्वविद्यालय स्तर पर किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से चर्चा हुई. कुलपति प्रोफेसर सरोज शर्मा ने विश्वविद्यालय की उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि यहां लगभग 75 प्रतिशत छात्राएं हैं और स्वर्ण पदक प्राप्त करने में भी वे आगे हैं.उन्होंने विश्वविद्यालय में हाल ही में स्थापित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की सराहना की और इसमें आयुर्वेद व होम्योपैथी सेवाएं जोड़ने की सलाह दी, ताकि समग्र स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध हो सके. कुलपति प्रो. सरोज शर्मा ने कहा कि विश्वविद्यालय इन सुझावों पर गंभीरता से अमल करेगा. उन्होंने बताया कि मानवाधिकार और समानता एक-दूसरे से जुड़े विषय हैं और विश्वविद्यालय इस दिशा में लगातार प्रयासरत है. विशाखा दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ लीगल स्टडीज जैसे विभागों में मानवाधिकार शिक्षा को और मजबूत किया जाएगा.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm