बिहार विधान परिषद की 10 खाली सीटों पर आज सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो जाएंगे. नामांकन वापसी का आज अंतिम दिन है और किसी भी सीट पर विपक्षी दलों ने उम्मीदवार नहीं उतारा. परिणामस्वरूप चुनाव की औपचारिक प्रक्रिया की जरूरत ही नहीं पड़ी.भाजपा ने भोजपुरी गायक व अभिनेता पवन सिंह, संजय मयूख, शीला पंडित और अनिल ठाकुर को मैदान में उतारा है. जदयू की ओर से भारती मेहता, निशांत कुमार, लल्लन प्रसाद, शिवानी देवी और सुनील कुमार सिंह ने नामांकन दाखिल किया. जबकि लोजपा (रामविलास) से अशरफ अंसारी उम्मीदवार हैं.पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा चले जाने से खाली हुई सीट पर जदयू ने लल्लन प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है. उनका कार्यकाल 2030 तक रहेगा. शेष 9 सीटों का कार्यकाल 2032 तक होगा. इनमें से कुछ सीटें पहले से ही सम्राट चौधरी और भगवान सिंह कुशवाहा के विधायक चुने जाने के कारण खाली थी.राज्यसभा चुनाव के दौरान बागी तेवर के बावजूद एनडीए ने विधान परिषद में पूर्ण नियंत्रण बनाए रखा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में हमेशा इस बात का ध्यान रखा जाता है कि सीटों के अनुपात में ही उम्मीदवार उतारे जाएं, ताकि निर्विरोध निर्वाचन सुनिश्चित हो सके.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm