News Pratyaksh


जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था. इस टीम के द्वारा बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया.
इन टीमों ने बोकारो रेलवे स्टेशन सहित कुल 8 रेलवे स्टेशनों के सीसीटीवी फुटेज की गहनता से जांच की. बोकारो और मुरी रेलवे स्टेशनों पर बच्चा रेलवे स्टेशन और ट्रेन में सवार होता हुआ दिखाई दिया. इसके उपरांत, सीसीटीवी फुटेज की सहायता से उसे ओडिशा के पुरी से बरामद कर लिया गया. बरामदगी के समय उसकी मां भी मौके पर उपस्थित रहीं.