News Pratyaksh


यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

News Pratyaksh | Updated : Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है. अगर आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ कोई मजेदार वीडियो, म्यूज़िक क्लिप या कोई ट्यूटोरियल शेयर करना चाहते हैं तो अब पहले की तरह आपको यूट्यूब की उस वीडियो का लिंक कॉपी करके व्हाट्सएप या किसी अन्य मैसेजिंग ऐप के माध्यम से शेयर करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अब यह काम यूट्यूब के अंदर ही हो जाएगा. इस फीचर को फिलहाल अमेरिका और कुछ अन्य देशों में शुरू किया गया है. हालांकि, यूट्यूब मैसेजिंग फीचर इस्तेमाल करने के लिए यूज़र की उम्र कम से कम 18 साल होनी अनिवार्य है.
दरअसल, यूट्यूब ने पहले भी 2017 में इस फीचर को पेश किया था, लेकिन सिर्फ दो साल बाद यानी 2019 में बंद भी कर दिया था. अब नवंबर 2025 में कंपनी ने मैसेंजिंग फीचर को एक बार फिर से टेस्ट किया और अब कंपनी ने इस फीचर को दोबारा से लॉन्च करने का मन बना लिया है. यूट्यूब का कहना है कि यह उनके यूज़र्स की तरफ से सबसे ज्यादा डिमांडिग फीचर था.हालांकि, इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए एक बेहद जरूरी बात है. जैसा कि हमने आपको ऊपर भी बताया कि आपको अपनी उम्र को वेरिफाई करना होगा. यह फीचर सिर्फ एडल्ड यूज़र्स यानी 18 साल या उससे ज्यादा उम्र वाले यूज़र्स के लिए ही है. यूट्यूब ने यह कदम सुरक्षा को घ्यान में रखते हुए उठाया है ताकि अनजान लोगों से बेवजह की बातचीत न हो.