News Pratyaksh


जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध

News Pratyaksh | Updated : Fri 12th Jun 2026, 01:34 pm
जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ इलाके में घूम रहा है. इस सूचना के आलोक में पलामू एसपी कपिल चौधरी ने एक टीम गठित की थी.पुलिस की टीम ने छापेमारी कर अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू को गिरफ्तार कर लिया. युवक के पास से दो देसी कट्टा बरामद किया गया है. पुलिस की पूछताछ में अभय ने हथियार के बारे में कई महत्वपूर्ण जानकारी दी है. जिसके बाद पुलिस विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर रही है.
इस संबंध में छतरपुर एसडीपीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से युवक हथियार के तस्करों से जुड़ा था. सोशल मीडिया के माध्यम से ही तस्करों के द्वारा हथियारों की बिक्री की जाती थी.