Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए इस समय सबसे बड़ी चर्चा '8वें वेतन आयोग' और 'पुरानी पेंशन योजना' (OPS) को लेकर चल रही है. नवंबर 2025 में शुरू हुई इस आयोग की प्रक्रिया को अब 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश

News Pratyaksh | Updated : Sat 06th Jun 2026, 12:34 pm
देश के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए इस समय सबसे बड़ी चर्चा '8वें वेतन आयोग' और 'पुरानी पेंशन योजना' (OPS) को लेकर चल रही है. नवंबर 2025 में शुरू हुई इस आयोग की प्रक्रिया को अब 6 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है. पूर्व सुप्रीम कोर्ट जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अध्यक्षता में बना यह आयोग बहुत जल्द अपनी रिपोर्ट सौंप सकता है. इस फैसले का सीधा असर देश के लगभग 50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 65 लाख से ज्यादा रिटायर्ड पेंशनर्स पर पड़ेगा, जिनमें सेना के जवान और उनके परिवार भी शामिल हैं.पुरानी पेंशन के लिए कर्मचारियों की सैलरी से कोई पैसा नहीं काटा जाता था, इसका पूरा खर्च सरकार खुद उठाती थी.
इसके उलट, साल 2004 से लागू हुई नई पेंशन योजना (NPS) में कर्मचारियों की सैलरी से 10% पैसा कटता है. यह पैसा शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड में लगाया जाता है. क्योंकि बाजार का कोई भरोसा नहीं होता, इसलिए इसमें पेंशन भी तय नहीं होती. कर्मचारी संगठनों का दावा है कि कुछ मामलों में तो रिटायर्ड कर्मचारियों को हर महीने मात्र ₹200 से ₹2,000 की पेंशन मिल रही है, जिससे इस महंगाई के दौर में दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी नामुमकिन है