News Pratyaksh


बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई मरीजों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफर

News Pratyaksh | Updated : Thu 04th Jun 2026, 12:37 pm

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित ब्रह्मपुरा इलाके के प्रसिद्ध प्रसाद हॉस्पिटल के आईसीयू वार्ड में देर रात अचानक भीषण आग लग गई. इस दर्दनाक घटना में 20 से अधिक मरीज गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि कई मरीजों की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया.घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की आठ गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं. दमकल कर्मियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया. आग पर काबू पाने में काफी समय लगा, जिस दौरान पूरे परिसर में तनावपूर्ण माहौल रहा.