#newspratyaksh #bihar #Topper
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात
News Pratyaksh | Updated : Tue 21st Apr 2026, 11:43 am
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने देश की सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन पेपर 1 (बीई-बीटेक) के नतीजे घोषित कर दिए हैं. इस साल के रिजल्ट कई मायनों में ऐतिहासिक और चौंकाने वाले रहे हैं. इस बार देशभर के 26 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल (परफेक्ट स्कोर) हासिल किया है.बिहार के गया जिले के शुभम कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बिहार टॉपर बनने का गौरव हासिल किया है. राष्ट्रीय स्तर पर शुभम को छठा स्थान मिला है. शुभम का प्रदर्शन लगातार बेहतरीन रहा है. पहले सेशन में भी उन्होंने ऑल इंडिया तीसरा रैंक हासिल किया था और बिहार में पहले स्थान पर रहे थे.राज्यों की बात करें तो दिल्ली के श्रेयस मिश्रा और आंध्र प्रदेश के नरेंद्रबाबू जैसे छात्र टॉपर्स लिस्ट में शामिल हुए. वहीं राजस्थान से सबसे ज्यादा टॉपर निकले हैं. करीब 8 लाख छात्रों ने दोनों सत्रों में परीक्षा दी थी. जिसमें पहले सेशन में 12 छात्र टॉप स्कोरर रहे. जबकि, दूसरे सेशन में 14 छात्र 100 पर्सेंटाइल लाए. 100 पर्सेंटाइल पाने वाले 26 छात्रों में से 24 सामान्य (अनारक्षित) वर्ग से हैं. पिछले साल यानी 2025 में भी 24 छात्रों ने 100 पर्सेंटाइल हासिल किया था.