साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर आज 20 मई को अपना 43वां जन्म दिन मना रहे हैं. इस मौके पर एक्टर ने अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ड्रैगन से एक टीजर शेयर कर अपनी पहली झलक फैंस को दिखा दी है. ड्रैगन से एक्टर का जबरदस्त और मासी फर्स्ट लुक देख फैंस के चेहरे खिल उठे हैं. ड्रैगन में जूनियर एनटीआर अलग ही स्वैग और लुक में दिख रहे हैं. ना सिर्फ फैंस बल्कि इंडियन सेलेब्स ड्रैगन के टीजर में उनके लुक और एक्टिंग की तारीफ कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. इस कड़ी में पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन और कांतारा स्टार ऋषभ शेट्टी समेत कई स्टार्स शामिल हैं.अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स पोस्ट में जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई देते हुए ड्रैगन की टीजर की भी तारीफ की है. पुष्पा स्टार ने लिखा है, बावा को जन्मदिन की बधाई, भगवान करे आपकी जिंदगी खुशियां और शांति से भरी रहे और समृद्धि आए. इस बार टाइगर नहीं बल्कि ड्रैगन, हर शॉट में जोरदार लगे हो

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm