News Pratyaksh


ट्यूशन के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा लापता रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर पिता इमरोज और उसके परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की आश

News Pratyaksh | Updated : Thu 11th Jun 2026, 01:21 pm
ट्यूशन के लिए निकली 14 वर्षीय छात्रा लापता
रांची। सुखदेव नगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी टोला स्थित नासिरुद्दीन लेन से 13 वर्षीय छात्रा संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। मामले को लेकर पिता इमरोज और उसके परिजनों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अपहरण की आशंका जताई है।
शिकायत के अनुसार, कक्षा 8 की छात्रा अलीना 9 जून की शाम करीब 5 बजे ट्यूशन जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।
पिता ने आरोप लगाया है कि उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर घर से भगाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू तो कर दी है।लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है।