News Pratyaksh


झारखंड के पलामू जिले में नीट की परीक्षा के दौरान हिंदी के छात्रों को अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दे दिया गया. अंग्रेजी में प्रश्न पत्र मिलने के बाद कुछ देर तक हंगामा वाली स्थिति उत्पन्न हो गई. बाद में रविवार की देर शाम गाइडलाइन के अनुसार दोबारा परीक्षा शुरू

News Pratyaksh | Updated : Mon 04th May 2026, 12:10 pm
झारखंड के पलामू जिले में नीट की परीक्षा के दौरान हिंदी के छात्रों को अंग्रेजी में प्रश्न पत्र दे दिया गया. अंग्रेजी में प्रश्न पत्र मिलने के बाद कुछ देर तक हंगामा वाली स्थिति उत्पन्न हो गई. बाद में रविवार की देर शाम गाइडलाइन के अनुसार दोबारा परीक्षा शुरू हुई.
दरअसल, पलामू के मेदिनीनगर के योध सिंह नामधारी महिला कॉलेज में नीट की परीक्षा के लिए केंद्र बनाया गया था. महिला कॉलेज में ही नीट की परीक्षा के दौरान हिंदी के छात्रों को अंग्रेजी में प्रश्न पत्र मिल गया. अंग्रेजी में प्रश्न पत्र मिलने के बाद छात्र नाराज हो गए और उन्होंने इसकी शिकायत की. छात्र कुछ देर तक हंगामा करते रहे. इसी क्रम में मामले की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्रों के साथ बातचीत शुरू की.