Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh

1 क्या 10 FIR भी कर लो, चारा चोर का बेटा नहीं हूं जो डरूंगा - मनीष कश्यप

News Pratyaksh | Updated : Sat 23rd Sep 2023, 06:05 pm
1 क्या 10 FIR भी कर लो, चारा चोर का बेटा नहीं हूं जो डरूंगा ?मनीष कश्यप पुराने अंदाज में दिखे. उन्होंने कहा कि वो अपना केस कहीं भी लड़ लेंगे लेकिन बिहार और तमिलनाडु को छोड़कर :
जेल में बंद यू-ट्यूबर मनीष कश्यप शुक्रवार को अपने पुराने रंग में नजर आए. मनीष कश्यप पटना के सिविल कोर्ट में पेशी के लिए पहुंचे थे जहां उन्होंने आक्रामक अंदाज में अपने विरोधियों से लेकर पुलिस और बिहार की सरकार पर तक निशाना साधा. मनीष सरकारी तंत्र जेल के सिस्टम और हाजतों की दशा पर जमकर बरसे. यू-ट्यूबर मनीष कश्यप ने पुलिस की गाड़ी जिसमें कैदियों को लाया जाता है उसकी बदहाली पर जहां सवाल खड़े किए वहीं हाजत में जिस तरह से जिस तरह से कैदियों को रखा जाता है उससे भी खासे गुस्सा दिखे.मीडिया के लोगों से बात करने के दौरान मनीष ने कहा कि मैं फौजी का बेटा और फौजी का ही पोता हूं. मेरे दादा चीन और मेरे पिता पाकिस्तान से लड़े थे. मेरे उपर 1 क्या 10 केस हो जाये, मैं चारा चोर का बेटा नहीं जो डर जाउंगा. मनीष ने कहा कि आज के बाद फिर उन पर केस किया जाएगा लेकिन वह किसी भी नेता से डरने वाले नहीं हैं. उन पर कितना भी एफआईआर दर्ज हो लेकिन वह डरने वाले नहीं हैं. वह ईमानदार आदमी हैं और वह आवाज उठाते रहेंगे. तमिलनाडु में फिर से मजदूरों को पीटे जाने पर मनीष कश्यप ने कहा कि मैंने पहले भी आवाज उठाया था और कहा है कि बिहार के मजदूर बाहर में मार खाते हैं लेकिन जब आवाज मनीष कश्यप उठाता है तो उसे जेल में डाल दिया जाता है फिर से मुझ पर ही fir किया जाएगा.मनीष ने कहा कि स्टालिन के बेटे ने बयान देकर आग लगाने का काम किया है लेकिन सरकार उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही है. बिहार में लगातार यादवों की हत्या हो रही है लेकिन तेजस्वी यादव खुद यादव हैं जाति के नाम पर क्यों नहीं यादव को बचाने का काम करते हैं. मनीष कश्यप ने कहा कि वह स्पेशल कोर्ट के लिए रिक्वेस्ट कर रहे हैं लेकिन उन पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह चारा चोर के बेटे नहीं है. वह किसी भी हालत में डरने वाले नहीं हैं.मनीष कश्यप ने कहा कि उन्होंने 6 महीने से एक भी आवाज नहीं उठाया लेकिन जब वह परेशान हो गए हैं तो आज उन्हें मजबूरन आवाज उठाना पड़ा है. मनीष ने नीतीश कुमार से गुहार लगाई कि आप पत्रकार स्वतंत्रता की बात करते हैं. एक स्वतंत्र पत्रकार ने स्वतंत्रता से आवाज उठाई है. हाजत में चेक करने की बातें मैं कह रहा हूं हाजत में स्मैक ,गांजा आता है लेकिन इससे किसी को कोई फर्क नहीं पड़ता. मनीष ने कहा कि मैं आवाज उठा रहा हूं तो फिर से मुझे परेशान करने की कोशिश की जाएगी. देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से विनती करना चाहता हूं मेरा केस बिहार और तमिलनाडु दोनों राज्यों से अलग राज्य में ट्रांसफर किया जाए.उन्होंने कहा कि मेरा केस किसी भी राज्य में ट्रांसफर किया जाए मैं वहां लड़ लूंगा लेकिन मुझे यहां इंसाफ नहीं मिलेगा. मेरा केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए, मैंने कहीं गलत नहीं बोला है. बिहार के मजदूर मार खाते थे और अभी भी बिहार के मजदूर मार खा रहे हैं.
Categories
Follow us
Most Popular
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म