झारखंड में रशन कार्ड के ई-केवाईसी की आखिरी तारीख 31 मार्च :
झारखंड में राशन कार्ड धारक 31 मार्च तक राशन कार्ड का ई-केवाईसी करवा सकेंगे. खाद्य सुरक्षा अधिनियम के पीला और गुलाबी राशन कार्ड का ई-केवाईसी शुरू होने जा रहा है. राशन कार्डधारियों की सहूलियत और शत-प्रतिशत ई-केवाईसी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए राज्य में ई-केवाईसी सप्ताह का आयोजन किया जेयगा. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है कि राज्य के सभी जिलों में 21 से 27 मार्च तक ई-केवाईसी सप्ताह आयोजित होगा. इसके तहत जनवितरण प्रणाली के दुकानदार कार्डधारियों के घर जाकर ई-केवाईसी करवायेंगे.इस संबंध में कहा गया है कि अगर कार्ड धारक का मोबाईल नंबर सत्यापित (वेरिफाइड) नहीं है, तो इसकी जानकारी प्रशासन को देनी होगी. अधिकारी ने कहा है कि आधार सीड नहीं होने की स्थति में ई-केवाईसी के दौरान ही आधार सीडिंग का भी काम किया जायेगा. राशन कार्ड धारकों को सरकार की ओर से मुफ्त में अनाज दिया जाता है.झारखंड सरकार की कई ऐसी योजनाएं हैं, जिसका लाभ लेने के लिए राशन कार्ड का होना अनिवार्य कर दिया गया है. हेमंत सोरेन सरकार की महत्वकांक्षी मंईयां सम्मान योजना भी ऐसी ही योजना है. अगर आपके पास राशन कार्ड नहीं है, तो इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा. इस योजना के तहत सरकार 18 से 50 साल तक की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपए देती है.

#newspratyaksh #sharemarket सोमवार को सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार में जबरदस्त रिकवरी देखने को मिली. पिछले तीन दिनों की गिरावट पर विराम लगाते हुए बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी करीब 0.6 प्रतिशत की बढ़त के साथ खुले. वैश्विक बाजारों म
Mon 27th Apr 2026, 12:33 pm
ईडी का यह तलाशी अभियान आरोपियों, उनके सहयोगियों और संदिग्ध बेनामीदारों से संबंधित है. अधिकारियों के अनुसार, तलाशी अभियान का उद्देश्य अपराध से प्राप्त अतिरिक्त धनराशि का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और धन शोधन से संबंधित साक्ष्य जुटाना है अध
Mon 27th Apr 2026, 12:33 pm
ईरान ने अमेरिका को युद्ध समाप्त करने और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक नया प्रस्ताव दिया है. इस प्रस्ताव में ईरान ने परमाणु मुद्दे पर बातचीत बाद में करने का सुझाव रखा है. पाकिस्तान की मध्यस्थता से वाशिंगटन को नया प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया ह
Mon 27th Apr 2026, 12:31 pm
सदर प्रखंड के कुम्हरगड़िया एवं बजटो में गोलगप्पा खाने से बीमार हुए लोगों का हाल देर रात तक डीसी रामनिवास यादव लेते रहे. रात में ही डीसी के साथ एसडीएम श्रीकांत विस्पुते के साथ एसडीपीओ जीतबाहन उरांव गांव पहुंचे. यहां घरों में जिन मरीजों का इलाज चल रहा था, उन
Mon 27th Apr 2026, 12:31 pm
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में आज (27 अप्रैल) मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स (DC) से होगा. ये मैच शाम 7:30 बजे से दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुरू होगा. अंक तालिका में आरसीबी 7 मैच में 5 जीत और 2 हार के साथ दूस
Mon 27th Apr 2026, 12:30 pm