Fri, 12th Jun 2026साहिबगंज में आरपीएफ ने बरहड़वा स्टेशन से दो युवकों को 174 मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है : जिले के मालदा रेल मंडल के बरहड़वा स्टेशन से आरपीएफ को बड़ी सफलता मिली है. आरपीएफ को गुप्त सूचना मिली थी कि अप वनांचल एक्सप्रेस (13403) ट्रेन से दो शख्स बड़ी संख्या   Fri, 12th Jun 2026जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के सरस्वती इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर दो देसी कट्टा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार युवक अभय कुमार उर्फ अभय राज उर्फ लड्डू हरिहरगंज के सरसोतका रहने वाला है. दरअसल, पलामू पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध   Thu, 11th Jun 2026उत्तराखंड पर्यटन विभाग अब गढ़वाल और कुमाऊं के बाद जौनसार-बावर क्षेत्र को वैश्विक एडवेंचर टूरिज्म मानचित्र पर स्थापित करने की तैयारी में जुट गया है.   Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

News Pratyaksh

DM कुंदन कुमार ने किया स्टार्टअप पूर्णिया की शुरुआत ! सराहनीय कदम!

News Pratyaksh | Updated : Mon 25th Sep 2023, 01:10 pm

बेतिया के चनपटिया को स्टार्टअप जोन बनाने के बाद अब डीएम कुंदन कुमार ने स्टार्टअप पूर्णिया की शुरुआत कर दी है:

बिहार के पूर्णिया जिले के डीएम कुंदन कुमार शिक्षक की भूमिका में नजर आए| बेतिया के चनपटिया को स्टार्टअप जोन बनाने के बाद अब डीएम कुंदन कुमार ने स्टार्टअप पूर्णिया की शुरुआत कर दी है| इसके लिए डीएम ने समाहरणालय में करीब 120 युवक युवतियों के साथ संवाद किया| उन्हें ड्रोन टेक्नोलॉजी के बारे में जानकारी दी| डीएम के इस क्लास से स्टूडेंट भी काफी खुश और उत्साहित नजर आए| स्टार्टअप जोन चनपटिया बनाकर प्रधानमंत्री से अवार्ड पा चुके पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार इन दिनों स्टार्टअप पूर्णिया बनाने के लिए लगातार प्रयास कर रहे हैं| इसके लिए उन्होंने आईआईटी रूडकी से लेकर आईआईटी असम तक के विशेषज्ञों को बुलाकर पूर्णिया के युवक युवतियों को प्रशिक्षण दिलाया| इसके अलावा कई बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधियों ने आकर यहां के युवकों को प्रशिक्षण के साथ जाब देने और स्टार्टअप में मदद देने की शुरुआत भी कर दी है|शनिवार को डीएम ने समाहरणालय में छात्रों को ड्रोन तकनीक और एआई के साथ स्टार्टअप को लेकर कई महत्वपूर्ण बातें बताई| इस दौरान डीएम ने लड़के लड़कियों से बात कर उन्हें ड्रोन का प्रशिक्षण भी दिया| ख़बरों के मुताबिक डीएम कुंदन कुमार ने कहा कि राज्य सरकार स्टार्टअप को लेकर कई योजनाएं चला रही है| इसके तहत वे स्टार्टअप पूर्णिया बनाने जा रहे हैं, जिसमें यहां के युवाओं को आधुनिक वैज्ञानिक तकनीक, एआई, ड्रोन तकनीक से लेकर कई तरह का प्रशिक्षण दिया जा रहा है| वहीं शिक्षक की भूमिका में डीएम की क्लास से छात्र-छात्राएं भी काफी उत्साहित थे| छात्रों ने कहा कि डीएम अंकल ने उन लोगों को एक शिक्षक की तरह सिखाए की कैसे आधुनिक तकनीक का उपयोग कर वह स्टार्टअप शुरू कर सकते हैं, डीएम अंकल के सहयोग से उन्हें आईआईटी रुड़की के विशेषज्ञों द्वारा ड्रोन का प्रशिक्षण दिया गया| ड्रोन का कृषि से लेकर अन्य क्षेत्रों में कैसे उपयोग हो इस बाबत लोगों ने काफी कुछ सीखा है| इसको आगे अपने जीवन में उतारेंगे| कई ने तो इस क्षेत्र में स्टार्टअप शुरू करने की भी बात कही| इस दौरान सभी छात्रों को आईआईटी रुड़की द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण पत्र भी दिया गया| पूर्णिया के डीएम कुंदन कुमार की इस अनोखी पहल ने छात्रों में स्टार्टअप पूर्णिया शुरू करने को लेकर एक नया उत्साह भर दिया है| एक तरफ जहां बिहार के लोग और यहां के युवा नौकरी के लिए अन्य प्रदेशों में जा रहे हैं वहीँ  अगर डीम की ये पहल रंग लाई तो वह दिन-दूर नहीं जब स्टार्टअप पूर्णिया शुरू कर यहां के युवा भी जाब क्रिएटर बनेंगे| इसके लिए यूथ कनेक्ट के साथ-साथ कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं ताकि ये युवा आत्मनिर्भर बन सके| इसमें से कई ऐसे युवक युवतियां हैं जो खुद का स्टार्टअप करना चाहते हैं| इसके लिए उन्हें हर संभव मदद दी जाएगी| उन्होंने कहा कि आईआईटी रुड़की द्वारा पूर्णिया के जिला स्कूल में जल्द ही लैब खोला जाएगा, जहां कई तरह के प्रशिक्षण दिए जाएंगे| उन्होंने कहा की स्टार्टअप के माध्यम से युवा न सिर्फ आत्मनिर्भर बनेंगे बल्कि जाब क्रिएटर भी बनें|
Categories
Follow us
Most Popular
यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.

Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में

Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ

Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म