Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में ध्वस्त संवैधानिक व्यवस्था को उजागर करते हुए महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है:

News Pratyaksh | Updated : Thu 12th Oct 2023, 05:10 pm

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने राज्य में ध्वस्त संवैधानिक व्यवस्था को उजागर करते हुए महामहिम राज्यपाल को पत्र लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने का अनुरोध किया है:

जिसके बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ गया है. एक तरफ जहां भाजपा राज्य में ध्वस्त व्यवस्थाओं को आधार बनाकर इसे सही मान रही है. दूसरी तरफ झारखंड के सत्ताधारी दल बाबूलाल मरांडी पर हमलावर हो गए हैं.भाजपा विधायक सीपी सिंह के मुताबिक राज्य में जो हालात उत्पन्न हुए हैं उसे वजह से झारखंड वासियों को ना ही योजनाएं मिल रही है ना ही योजनाओं का लाभ. इसीलिए प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल को चिट्ठी लिखकर राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी एक बड़े कद के नेता हैं और झारखंड के एक बड़े हितैषी हैं और अगर उन्हें ऐसा लगता है कि वर्तमान सरकार काम नहीं कर रही है और राष्ट्रपति शासन लगाने के बाद ही राज्य में काम हो सकेंगे तो उन्होंने राज्यपाल से राष्ट्रपति शासन का अनुरोध किया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की चिट्ठी पर चुटकी लेते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा ने बाबूलाल मरांडी पर हमला बोल दिया है. झामुमो महासचिव सुप्रीमो भट्टाचार्य ने चुटकी लेते हुए कहा कि हताशा जब अपने चरम पर होता है तो इस तरीके की चीज सामने आती हैं. जब राजनीतिक तौर पर आप संघर्ष नहीं कर पा रहे हो, इतना तक की बीजेपी में आपकी स्वीकार्यता नहीं है. लोग आपके साथ चलने को तैयार नहीं है उसे वक्त में ऐसी ही बातें होंगी. लेकिन इससे कोई फायदा होता नहीं दिख रहा है. बीजेपी अब पूरी तरीके से ढलान पर है और उसे ढलान में बाबूलाल मरांडी भी है.