Wed, 10th Jun 2026प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.   Wed, 10th Jun 2026स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (SIPRI) के नए आकलन के मुताबिक भारत ने पाकिस्तान पर अपनी न्यूक्लियर ताकत बढ़ा ली है. इसके पास करीब 190 न्यूक्लियर वॉरहेड हैं, जबकि पाकिस्तान के पास 170 हैं.जनवरी 2026 में अनुमानित 12187 हथियारों की कुल वैश्विक सूची   Wed, 10th Jun 2026तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.तालिबान के स्पोक्सपर्सन जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि पाकिस्तान ने मंगलवार और बुधव   Tue, 9th Jun 2026हाल ही में वरिष्ठ पत्रकार Anjana Om Kashyap और TV Today Network ने लोकप्रिय शिक्षक Khan Sir समेत कई लोगों के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में ₹2 करोड़ का मानहानि (Defamation) मुकदमा दायर किया है। मामला क्या है? विवाद तब शुरू हुआ जब अंजना ओम कश्यप ने एक टीवी क

News Pratyaksh


जापान के सबसे बड़े ट्रैवेल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टोक्यो के बाद ओसाका के टूर और ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया!

News Pratyaksh | Updated : Sun 29th Oct 2023, 12:11 pm

जापान के सबसे बड़े ट्रैवेल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टोक्यो के बाद ओसाका के टूर और ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया :

बिहार में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जापान में बड़ी पहल की है. दरअसल जापान के सबसे बड़े ट्रैवेल शो जाटा-2023 के दूसरे दिन उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने टोक्यो के बाद ओसाका के टूर और ट्रैवेल ऑपरेटर्स के साथ संवाद किया. ओसाका शहर में आयोजित इस संवाद कार्यक्रम में सभी ऑपरेटर्स को बिहार पर्यटन स्थलों से जुड़े वीडियो प्रजेंटेशन दिया और उनसे बिहार के पर्यटन स्थलों पर भ्रमण करने की अपील की गयी.इस दौरान उपमुख्यमंत्री सह पर्यटन मंत्री तेजस्वी यादव ने बिहार टूरिज्म रोड शो कार्यक्रम को संबोधित भी किया. इसके साथ ही तेजस्वी यादव ने टोक्यो के बाद जापान के दूसरे प्रमुख शहर ओसाका में बिहार टूरिज्म रोड शो के माध्यम से वहां से प्रमुख टूर और ट्रैवल ऑपरेटर्स के साथ संवाद कर उन्हें बिहार के पर्यटक स्थलों के बारे में अवगत कराया.
तेजस्वी यादव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बताया कि बिहार पौराणिक, आध्यात्मिक, धार्मिक और ऐतिहासिक रूप से सबसे समृद्ध राज्य है. मां सीता का जन्म सीतामढ़ी में हुआ था. उनका बचपन बिहार के मिथिला क्षेत्र में बीता था. महात्मा बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति बिहार में हुई थी. जैन धर्म के 24वें तीर्थंकर महावीर स्वामी का जन्म यहीं हुआ था और बिहार उनकी कर्मभूमि रही है. सिख धर्म के दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज का जन्म बिहार की राजधानी पटना में हुआ था और उन्होंने अपना बचपन पटना साहिब में बिताया था. बिहार में मनेरशरीफ, बिहारशरीफ, फुलवारीशरीफ प्राचीन सूफी आस्था के केंद्र हैं. सासाराम, चंपारण क्षेत्र, पटना, भागलपुर में विक्रमशिला, पावापुरी, नालंदा से जुड़ी बिहार में बहुत से समृद्ध पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं हैं, जो बिहार के लोगों के असंख्य त्योहारों, उत्सवों और जीवन में प्रतिबिंबित होती हैं।डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार एक ऐसा राज्य है जिसके पास पर्यटन का एक प्रमुख केंद्र बनने की अपार संभावनाएं हैं और पर्यटन के माध्यम से राज्य में नौकरी, रोजगार तथा आय को भी बढ़ाया जा सकता है. इसी सोच के साथ बिहार सरकार सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ समन्वय, सामंजस्य और सहयोग स्थापित करते हुए आगे बढ़ रही है जिसका सकारात्मक परिणाम मिल सकता है
Categories
Follow us
Most Popular
प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

प्रसिद्ध तमिल सिनेमा निर्देशक और अभिनेता भारतीराजा का आज 10 जून को खराब स्वास्थ्य के कारण निधन हो गया. पांच बार के नेशनल अवार्ड निर्देशक भारतीराजा को उम्र संबंधी और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के कारण छह महीने पहले चेन्नई के एमजीएम अस्पताल के आईसीयू वार्ड मे

Wed 10th Jun 2026, 11:36 am
मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

मुजफ्फरपुर प्रसाद हॉस्पिटल अग्निकांड के बाद अब SKMCH में लगी आग

Wed 10th Jun 2026, 11:35 am
बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

बिहार के दरभंगा में 13 किसानों से सवार नाव पलट गयी

Wed 10th Jun 2026, 11:35 am
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने कहा कि अमेरिकी सेना ने ईरान के खिलाफ सेल्फ-डिफेंस स्ट्राइक शुरू कर दी है.

Wed 10th Jun 2026, 11:34 am
तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

तालिबान सरकार ने काबुल में बुधवार को घोषणा की कि पाकिस्तानी सेना द्वारा अफगानिस्तान के अंदर रात भर किए गए हवाई हमलों में कम से कम 13 लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए.

Wed 10th Jun 2026, 07:14 am