पूर्वी सिंहभूम जिले आइये दिन हाथियों का झुंड हमला करता रहता है. हाथियों के इस हमले से जान और माल को काफी ज्यादा नुकसान होता है. इसी कड़ी में अब बारसोल थाना क्षेत्र में बुधवार की देर रात हाथियों के झुंड के हमले में एक व्यक्ति बबलू बास्के की मौत हो गई, जबकि भगदड़ में कम से कम छह लोग घायल हो गए. इस घटना के इलाके के लोगों में डर है. मिली जानकारी के अनुसार, ग्रामीणों ने रात में 11:30 बजे लोधनवनी गांव से सटे जंगल से हाथी गांव की तरफ आने की सूचना वन विभाग को दी थी. इस दौरान मौके पर क्यूआरटी टीम आ गई थी, लेकिन अभी अचानक से नर हाथी ने हमला कर दिया. लोधनवानी गांव और आस-पास के इलाकों में हाथियों का झुंड उत्पात मचा रहा था. इन्हें भगाने के लिए बंगाल के बांकुड़ा से विशेषज्ञ क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) को बुलाया गया था. टीम में दस लोग शामिल थे. इस टीम ने हाथियों को भगाने की कोशिश की तो वे उग्र हो गए. क्यूआरटी के एक सदस्य बबलू बास्के को हाथियों ने कुचल दिया. उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. भगदड़ में क्यूआरटी के तीन और गांव के तीन लोग घायल हो गए. बाद में हाथियों का झुंड जंगलों की तरफ चला गया.गौरतलब है कि झारखंड में हाथी-मानव संघर्ष में वर्ष 2023 में 80 से ज्यादा लोगों और 9 हाथियों की जान गई है. पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला, गढ़वा, चतरा, गिरिडीह और बोकारो जिले में हाथियों ने सबसे ज्यादा उत्पात मचाया है. इस साल भी राज्य के अलग-अलग इलाकों में हाथियों के हमले से छह लोगों की जान जा चुकी है.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm