बड़ी खबर झारखंड से है जहां पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. हेमंत सोरेन को जमीन घोटाले में ईडी ने रिमांड में लेकर पूछताछ किया था. हेमंत सोरेन की ईडी की रिमांड अवधि अब खत्म हो गई है जिसके बाद पूर्व सीएम को अब न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. गुरुवार को हेमंत सोरेन को 22 फरवरी तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है.हेमंत सोरेन को होटवार जेल में छोड़ने के लिए ईडी की टीम गई थे. उनको जेल में छोड़कर ईडी की टीम होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा से रवाना हुई. इससे पहले गुरुवार को हेमंत सोरेन से मिलने उनकी पत्नी कल्पना सोरेन भी पहुंची थीं. कल्पना सोरेन हेमंत सोरेन से मुलाकात करने ईडी के दफ्तर गई थीं. करीब आधे घंटे तक ईडी दफ्तर में हेमंत सोरेन से कल्पना सोरेन ने की मुलाकात हुई.आपको बता दें कि पूरा मामला जमीन घोटाला से जुड़ा है. ईडी ने हेमंत सोरेन को इस केस में तीन बार रिमांड पर लिया था. झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को गिरफ्तार किया गया था. अब तक तीन बार रिमांड की अवधि बढ़ाई गई थी. पहली और दूसरी बार पांच-पांच दिन, तीसरी बार तीन दिन की रिमांड दी गई थी.ठाकुर ने कहा कि जल्द ही हेमंत सोरेन जेल से बाहर आएंगे. वहीं उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी को लेकर पार्टी जनता के बीच जाएगी और बीजेपी के चेहरे को बेनकाब करेगी. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हैं और पार्टी अपने कार्यकारी अध्यक्ष के साथ खड़ी है.हेमंत सोरेन को होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में अपर डिवीजन सेल नंबर 01 अलॉट किया गया है जहां हेमंत सोरेन रहेंगे. हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा में लेकर ईडी के अधिकारी होटवार जेल पहुंचे, वहीं इस दौरान जेएमएम कार्यकर्ता भी जेल गेट के समीप तक पहुंचे और जोरदार नारेबाजी भी की. मौके पर मौजूद पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि हेमंत सोरेन को झूठे आरोप में ईडी ने गिरफ्तार किया है लेकिन उन्हें और पूरी पार्टी को न्यायलय पर पूरा भरोसा है.
बिना लाइसेंस चल रहा था बैंक्वेट हॉल, रांची नगर निगम ने चस्पा किया नोटिस
Fri 11th Sep 2026, 12:28 pm
SBI बैंक में फिल्मी स्टाइल लूट! कर्मचारी की आंखों में मिर्ची झोंककर ₹4.53 लाख उड़ाए, 30 मिनट में गिरफ्तार
Fri 11th Sep 2026, 12:27 pm
झारखंड में बैंकों की हड़ताल, आंचलिक कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों का प्रदर्शन
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हरिद्वार के कुलश्रेष्ठ ने बढ़ाया जिले का मान, अब कंबोडिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे!
Fri 11th Sep 2026, 12:26 pm
हेमकुंड साहिब यात्रा पर आ रहे 90 से ज्यादा पाकिस्तानी सिख श्रद्धालु रोके गए, वीजा के बावजूद नहीं मिली उड़ान
Fri 11th Sep 2026, 12:25 pm