:
लोकसभा चुनाव के पहले झारखंड में आरजेडी को बड़ा झटका लगा है। आरजेडी के पूर्व सांसद घूरन राम ने पार्टी की सदस्यता से त्यागपत्र देते हुए बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर जेएमएम और कांग्रेस के कई नेताओं ने भी बीजेपी की सदस्यता ली। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो 400 पार का लक्ष्य दिया है उसे पूरा करना है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार पिछले 10वर्षों में गांव , गरीब, किसान, मजदूर, महिला, आदिवासी, दलित पिछड़े सभी को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा है।बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को उनके किए का परिमाण भुगतना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने अगर लीक नही बदली तो उन्हे भी ऐसे ही परिणाम के लिए तैयार रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड के खान, खनिज, बालू, पत्थर सब को लूटा। बिचौलिए, दलाल को खुली छूट दी। जब इससे भी पेट नही भरा तो गरीब युवा बेरोजगारों की नौकरी बेंच दी। उन्होंने कहा कि दलाल,बिचौलिए के सोशल मीडिया चैट ने पूरा इतिहास भूगोल बता दिया है।पूर्व सांसद घूरन राम ने पार्टी के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भाजपा ही आदिवासी, दलित, पिछड़े सभी समाज का सम्मान करती है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश आज तेजी से विकास कर रहा। उन्होंने कहा कि तीसरी बार मोदी सरकार बनाने केलिए कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश नेतृत्व जो जिम्मेवारी देगा उसे पूरा कराने में पूरी ताकत झोंक दूंगा। इस मौके पर पार्टी में शामिल ब्रजेंद हेमरोम ने कहा कि झामुमो के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार ने राज्य को आकंठ भ्रष्टाचार में डूबा दिया है। उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई को अंतिम मुकाम तक पहुंचाएंगे। राजेंद्र मुंडा ने कहा- ‘भाजपा परिवार में शामिल होकर आज खुशी और गर्व का अनुभव कर रहा हूं।’

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm