झारखंड में पिछले दिनों हुआ कैबिनेट विस्तार कांग्रेस नेताओं को रास नहीं आ रहा है. इसको लेकर झारखंड कांग्रेस के नेता दिल्ली में आलाकमान से मुलाकात करने के लिए पहुंचे. आलाकमान से मुलाकात कर दिल्ली से वापस लौटे कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों का दबाव था, उन्हें नहीं लगा कि कैबिनेट विस्तार ठीक से हुआ है. इसलिए हम दिल्ली पहुंचे और आलाकमान से मिले और सकारात्मक बातचीत हुई.कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से हमारी कोई नाराजगी नहीं है. हम झारखंड मुक्ति मोर्चा के गठबंधन में हैं. इसी तौर पर हम आगे भी उनकी मदद करेंगे. दूसरा हमारे प्रदेश प्रभारी भी काफी अनुभवी हैं. उनका मार्गदर्शन भी हमें मिला है. हम लोगों को काफी समझाया गया कि पार्टी के नेतृत्व पर आप विश्वास कीजिए.इरफान अंसारी ने कहा, "आलाकमान जो फैसला लेती है, वो सही रहता है. आप योद्धा है जनता के हित में काम कीजिए. हमने उनकी बातों को माना. राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने हमें काफी अच्छा पॉजिटिव रिस्पॉन्स दिया." इसके साथ ही कांग्रेस विधायक ने कहा कि प्रदेश प्रभारी के पॉजिटिव रिस्पॉन्स ने हमें काफी मजबूत किया है. इरफान अंसारी ने कहा कि जैसा कि हमें पता चला है कि आने वाले दिनों में झारखंड कांग्रेस और कैबिनेट में भी बड़े बदलाव देखने को मिलेगा.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm