समस्तीपुर में डायल 112 की टीम में तैनात सिपाही ने सुसाइड कर लिया है। कंट्रोल रूप में बुधवार रात को उसकी फंदे से लटकती हुई लाश बरामद हुई: घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने महिला सिपाही को अस्पताल लेकर गए लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृत सिपाही की पहचान गया जिले के सिजासराय के सुमन कुमार की पत्नी के रूप में हुई। सुमन समस्तीपुर जिला पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। पिछले कुछ दिन से वह कार्य में लापरवाही के कारण निलंबित चल रहा है।इधर, घटनास्थल से पुलिस ने महिला सिपाही का दो पन्ने में लिखा सुसाइड नोट भी बरामद किया है। इसमें पति के निलंबन और सरकारी क्वार्टर खाली करने को लेकर दबाव और डिप्रेशन की बात सामने आ रही है। सिपाही का शव नगर पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मृत सिपाही अपने पीछे तीन बच्चे और पति को छोड़ गई। वहीं घटना की सूचना पर सदर डीएसपी संजय कुमार पांडेय के अलावा मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार और एसपी विनय तिवारी भी सदर अस्पताल पहुंचे। सदर डीएसपी ने बताया कि महिला सिपाही ने फंदे से लटकर सुसाइड कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। जिला हॉक्स टीम का सदस्य रहे सिपाही सुमन कुमार को दो महीना पूर्व कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी ने निलंबित करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू की थी। सुमन अपनी पत्नी अर्चना व तीन बच्चों के साथ समस्तीपुर पुलिस लाइन के सरकारी क्वरार्टर में रहता था। निलंबन के बाद पुलिस लाइन द्वारा क्वार्टर खाली करने का आदेश जारी किया गया था। सुमन ने क्वार्टर खाली भी कर दिया था। इस दौरान दूसरे क्वार्टर में वह रह रहा था। जहां बच्चों के साथ काफी दिक्कत हो रही थी। निलंबन वापस को लेकर वह लगातार वरीय अधिकारी से मिल रहा था। लेकिन, कोई उसकी बात नहीं सुनी जा रही थी। सुमन ने बताया कि बुधवार को उनकी पत्नी अर्चना मुख्यालय डीएसपी से मिलने गई थी लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। वह काफी डिप्रेशन में चली गई थी। सिपाही ने साजेंट पर भी प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। सुमन का कहना है कि विभागीय प्रताड़ना के कारण अचर्ना डिप्रेशन में थी। इस कारण उसने जान दे दी। जांच के दौरान पुलिस को मौके से दो पन्ने का सुसाइड नोट मिला। इसमें मृत सिपाही अपने तीनों बच्चों के साथ ही मां और पिता जी से माफी मांगती है। इतना बड़ा कदम उठाने की बात कर रही है। दो पन्ने के सुसाइड नोट में पति के निलंबन से लेकर अधिकारियों के यहां लगाए जा रहे चक्कर और अधिकारी की डांट की चर्चा है। पत्र में बुधवार को मुख्यालय डीएसपी के यहां जाने की भी चर्चा है। पत्र के अनुसार साजेंट द्वारा गलत रिपोर्ट कर पति को निलंबित कराने की बात कही गई है। सदर डीएसपी संजय पांडेय ने कहा कि घटना दुखद है। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। घटना के दौरान सिपाही वर्दी में थी। पूरे मामले की जांच होगी। सिपाही द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की भी जांच होगी।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm