जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल ने इस बार भागलपुर लोकसभा सीट पर दावेदारी ठोकी है। वो जेडीयू से लोकसभा चुनाव का टिकट चाहते हैं। जब पत्रकारों ने उनसे सवाल पूछा कि क्या पार्टी आपको टिकट देगी? इस पर गोपाल मंडल ने अपने आदत के मुताबिक ही जवाब दिया। उन्होंने कहा कि टिकट उनकी जेब में है और आगामी लोकसभा का चुनाव भागलपुर से वही लड़ेंगे। जदयू की तरफ से उन्होंने खुद को भागलपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर लिया है।गोपाल मंडल ने कहा कि हम लोकसभा लड़ेंगे भागलपुर से। इसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि टिकट मिलेगा? फिर गोपाल मंडल ने कहा कि टिकटवा मेरे पॉकेट में है। इसके बाद सवाल किया गया कि बीजेपी कह रही है कि शाहनवाज हुसैन को आगे लाएंगे? इसके बाद गोपाल मंडल ने कहा कि कोई नहीं शाहनवाज-तहनवाज को बहुत जीता दिए उसको। अब नहीं। अब हम लड़ेंगे। गोपाल मंडल से पूछा गया कि टिकट नहीं मिलेगा तब? उसके बाद गोपाल मंडल ने जोर देकर कहा कि मिलबे करेगा, नहीं कहां से मिलेगा। जदयू से लड़ेंगे।इसके बाद गोपाल मंडल से पत्रकारों कहा कि आपने डिसाइड कर लिया कि लडेंगे? फिर उन्होंने कहा कि डिसाइड क्या होता है, लड़बे करेंगे। नीतीश कुमार से बात को लेकर कहा कि हमारे नेता नीतीश कुमार हैं, मरणोपरांत तक उनके साथ रहेंगे। हम काम करके दिखाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा दूसरा कोई जीत ही नहीं सकता है, हम ही जीतेंगे।

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm