सड़क हादसे में युवक की मौत, मौसी के घर बाइक से जा रहा था :
जमुई के सिकंदरा थाना क्षेत्र के बलुआडीह में रविवार देर रात एक एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाया गया। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के कृष्णपट्टी निवासी योगी पंडित के 21 वर्षीय पुत्र निशु कुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि निशु कुमार बाइक से अपनी मौसी के घर अलीगंज जा रहा था।इसी दौरान सिकंदरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उसकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी डायल 112 पर पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया, लेकिन चालक फरार हो गया
इधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि निशु कुमार शहर में पानी सप्लाई करने का व्यवसाय करता था। वहीं घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। इधर, घटना के संबंध में सिकंदरा थानाध्यक्ष लालबाबू सिंह ने बताया कि स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, फरार चालक की तलाश जारी है।

संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग
Fri 31st Jul 2026, 01:14 pm
2.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ
Fri 31st Jul 2026, 01:13 pm
मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार
Fri 31st Jul 2026, 01:12 pm
सखुआ महोत्सव 2026 की तैयारियां तेज, महापौर ने उद्घाटन स्थल इक्कीसो महादेव का किया निरीक्षण
Fri 31st Jul 2026, 01:11 pm