शहीद जवान को राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, आईईडी की चपेट में आने पर चाईबासा में हुए थे शहीद
रांची : झारखंड के चाईबासा इलाके में नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान चलाया जा रहा है। लेकिन लगातार नक्सलियों के बिछाए आई ई डी के चपेट में आने की वजह से जवान शहीद हो रहे हैं। इसी कड़ी में सुनील धान भी आईईडी की चपेट में आने की वजह से शनिवार को बुरी तरह जख्मी हो गए थे। बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट कर उन्हें रांची लाया गया था। लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी।वह शहीद हो गए। रांची के रातु टेंडर ग्राम में स्थित जगुआर मुख्यालय में उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धांजलि सुमन अर्पित किया गया। राज्य के राज्यपाल और मुख्यमंत्री समेत पुलिस के वरीय पदाधिकारी और उनके सहयोगियों ने उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। हालांकि मुख्यमंत्री ने उनको ढाढस बंधाया और हमेशा उनके परिवार के साथ सरकार के खड़े रहने का आश्वासन दिया। राज्यपाल ने कहा कि मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका यह बलिदान अविस्मरणीय है। राष्ट्र और राज्य उनके प्रति सदैव ऋणी रहेंगे। उन्होंने चाईबासा में हुई इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में और अधिक सतर्कता और सक्रियता से प्रयास किए जाएंगे।

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm