Fri, 31st Jul 2026संसद में झारखंड भाजपा सांसदों का मौन प्रदर्शन: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार पर CBI जांच की मांग   Fri, 31st Jul 20262.20 करोड़ के इनामी माओवादी मिसिर बेसरा समेत तीन नक्सली 14 दिन की पुलिस रिमांड पर, NIA-IB करेंगी संयुक्त पूछताछ   Fri, 31st Jul 2026मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर 11 अगस्त को होगा रिलीज, 8 शहरों में प्रमोशनल रोड ट्रिप से बनेगा 'भौकाल'   Fri, 31st Jul 2026शादी के दबाव में युवती की हत्या का आरोप: शव ट्रॉली बैग में भरकर ओडिशा में फेंका, आरोपी ऑटो चालक गिरफ्तार   Thu, 30th Jul 2026तमिलनाडु में दल-बदल विवाद: AIADMK की याचिका पर सुनवाई 4 अगस्त तक टली, स्पीकर ने एडप्पादी पलानीस्वामी को किया तलब

News Pratyaksh


बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी का ‘माय-बाप’ फॉर्मूला काम नहीं करेगा : गिरिराज

News Pratyaksh | Updated : Mon 14th Apr 2025, 11:46 am

बिहार विधानसभा चुनाव में तेजस्वी का ‘माय-बाप’ फॉर्मूला काम नहीं करेगा : गिरिराज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए दावा किया कि बिहार की जनता ने आगामी राज्य विधानसभा चुनाव में भाई-भतीजावाद को जड़ से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि राजद का 'माय-बाप' -- मुस्लिम-यादव और बहुजन-अगड़ा - आधी आबादी (महिला) - पिछड़ा -- फॉर्मूला भी चुनाव में काम नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री बिहार स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा की गुजरात इकाई द्वारा आयोजित ‘स्नेह मिलन समारोह’ में भाग लेने के लिए अहमदाबाद में थे। सिंह ने कहा कि तेजस्वी के पिता एवं राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने मुख्यमंत्री पद पर रहने के दौरान बिहार को ‘‘बदनाम’’ करने और लोगों को केवल कष्ट पहुंचाने का काम किया।