रजौन प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय आसमानीचक (दक्षिण) से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शिक्षिका के पर्स से 35 रुपये गायब हो गए जिसके बाद वह स्कूल के सारे बच्चों को लेकर कसम खिलाने के लिए मंदिर पहुंच गई. किसी बच्चे से कसम खिलाने लगी तो किसी को डुबकी लगाने के लिए कहने लगी. स्कूल की शिक्षिका नीतू कुमारी पर यह आरोप लगा है. पूरा मामला बीते बुधवार (21 फरवरी) का है. गुरुवार (22 फरवरी) को इस मामले में परिजनों ने स्कूल में बवाल काटा.बुधवार को जब शिक्षिका नीतू कुमारी विद्यालय पहुंचीं तो पता चला कि उनके पर्स से 35 रुपये गायब हैं. शिक्षिका ने बच्चों से रुपये के बारे में पूछताछ करनी शुरू कर दी. पैसे का पता नहीं चला. स्कूल के पास ही एक दुर्गा मंदिर है. नीतू कुमार पर आरोप है कि वे सारे बच्चों को दुर्गा मंदिर ले गईं. बारी-बारी से सभी बच्चों को कसम खिलाने लगीं. हालांकि बुधवार को इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं चला.अगले दिन गुरुवार को सुबह काफी संख्या में बच्चों के अभिभावक और ग्रामीण स्कूल पहुंच गए. कसम खिलाने की बात को लेकर बवाल करने लगे. विद्यालय में तनाव जैसी स्थिति हो गई. घटना की सूचना मिलते ही रजौन बीआरसी से बीआरपी संजय झा, बीपीएम गौरव कुमार और केआरपी भूपाल पूर्वे विद्यालय पहुंचे. आक्रोशित ग्रामीणों को समझाया.हालांकि आक्रोशित ग्रामीण और बच्चों के परिजन शिक्षिका पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे थे. साथ ही विद्यालय प्रधान सुभाषिनी कुमारी और शिक्षिका नीतू कुमारी को स्कूल से हटाने की मांग करने लगे. हालांकि लोगों को समझाया गया कि हटाना उनके क्षेत्र का कार्य नहीं है. इसके लिए शिकायत की जाएगी. जांच करने पहुंची टीम को बच्चों ने बताया कि उनसे कसम खाने को कहा गया. डुबकी लगाने के लिए कहा गया है.इस संबंध में विद्यालय प्रधान सुभाषिनी कुमारी ने बताया कि मंगलवार और बुधवार को विशेष अवकाश (एसएल) पर थीं. विद्यालय के प्रभार में सहायक शिक्षिका नीतू कुमारी ही थीं. इस घटना के संबंध में उन्हें ज्यादा कुछ पता नहीं है. वहीं बीईओ कुमार पंकज ने बताया कि घटना की सूचना मिली है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm