झारखंड में एक बार मौसम फिर करवट लेता दिख रहा है. राज्य में शुक्रवार शाम से आकाश में आंशिक बादल छाए हुए हैं. मौसम अधिकारी सतीश चंद्र मंडल ने मौसम पूर्वानुमान में बताया है कि अफगानिस्तान के उपर पश्चिम विक्षोभ बना हुआ है जिसके पूर्व की ओर बढ़ने आसार है, वहीं बंगाल की खाड़ी के उपर एंटी साइक्लोन आने वाले दिनों में मजबूत होगी. इन दोनों का असर झारखंड में भी देखा जा सकता है. 24 फरवरी और 25 फरवरी को झारखंड के उपर आंशिक बादल छाए रहेंगे. जबकि 26 और 27 फरवरी को राज्य में कमोबेश यही स्थिति रहेगी.
मौसम वैज्ञानिक सतीश चंद्र मंडल ने बताया कि शनिवार को राज्य के दक्षिण भागों में वर्षा हो सकती है. वहीं 25 फरवरी को राज्य के पश्चिमी और दक्षिणी हिस्सों में गर्जन के साथ बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग रांची ने येलो अलर्ट जारी करते हुए चेतावनी दी है कि 26 फरवरी और 27 फरवरी को राज्य के पश्चिमी, दक्षिणी तथा मध्यभाग में गर्जन, वज्रपात, हवा का तेज झोंका के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है.दूसरी ओर 27 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश होगी. इस दौरान राज्य भर में तेज हवाओं का असर देखा जाएगा. यहां हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास चलेगी. इस दौरान थंडरिंग की भी संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 28 फरवरी से राज्य का मौसम साफ हो जाएगा. इसके साथ ही लोगों को गर्मी महसूस होने लगेगी. यदि तापमान की बात करें तो 27 फरवरी तक राज्य का औसत तापमान 16 डिग्री और अधिकतम 27 डिग्री दर्ज किया जाएगा.

यूट्यूब ने एक बार फिर अपने ऐप में प्राइवेट मैसेजिंग फीचर को वापस लाने का फैसला किया है.
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
एनकाउंटर में एक अपराधी ढेर, थानेदार समेत दो पुलिसकर्मियों घायल : पटना के मसौढ़ी थाना के मनीचक गांव में शुक्रवार की शाम अपहृत युवक को बचाने पहुंची पुलिस टीम पर अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस दौरान एक गोली अतिरिक्त थानाध्यक्ष राहुल कुमार के पैर मे
Sat 13th Jun 2026, 12:20 pm
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे दिन शुक्रवार को को-होस्ट कनाडा और बोस्निया का मैच 1-1 से ड्रॉ रहा. इस ड्रॉ से कनाडा को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना पहला पॉइंट मिला, इससे पहले 1986 और 2022 टूर्नामेंट में उन्हें छह हार का सामना करना पड़ा था.टोरंटो स्टेडियम में
Sat 13th Jun 2026, 12:19 pm
जिले के बालीडीह थाना क्षेत्र के कुर्मीडीह से लापता बच्चे को ओडिशा के पुरी से सकुशल बरामद कर लिया गया है. यह बच्चा 6 जून से लापता था, जिसकी लिखित शिकायत बालीडीह थाने में दर्ज कराई गई थी. पुलिस अधीक्षक नाथू सिंह मीना के निर्देश पर बच्चे की तलाश के लिए तीन अ
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm
वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने 10 साल की उम्र में गेंदबाजों पर कहर बरपाया : टीम इंडिया के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के बाद अब उनके छोटे भाई आशीर्वाद सूर्यवंशी भी सुर्खियों में है. 10 साल के आशीर्वाद ने समस्तीपुर में खेले गए एक लोकल प्रैक्टिस मैच म
Sat 13th Jun 2026, 12:18 pm