बिहार में पुलिस की कार्यक्षमता एवं दक्षता बढ़ाने को लेकर प्रयास जारी हैं। इसके तहत गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ईआरएसएस (इमरजेंसी रिस्पांस सपोर्ट सिस्टम) परियोजना डायल-112 के तहत 1,433 पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। 'आपकी सुरक्षा, हमारी जिम्मेदारी' के तहत आपात नम्बर सेवा 112 के प्रथम चरण का विस्तार एवं द्वितीय चरण के क्रियान्वयन के लिए 1,433 पुलिस वाहनों में 883 चार पहिया वाहन एवं 550 दो पहिया वाहन शामिल हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इन वाहनों की उपलब्धता से राज्य में पुलिसिंग व्यवस्था सुदृढ़ होगी। पुलिस की कार्यक्षमता और अधिक बढ़ेगी। इससे विधि व्यवस्था के संधारण में काफी सहूलियत मिलेगी। इन वाहनों के डायल 112 में शामिल होने के बाद अब कुल 1,833 पुलिस वाहनों के साथ-साथ 1,586 एम्बुलेंस सेवा एवं 805 अग्निशमन सेवा के वाहन एकीकृत रूप से 24 घंटे कार्यरत रहेंगे।

रामगढ़ में युवक की हत्या से सनसनी, दामोदर नदी रोड किनारे मिला खून से लथपथ शव
Wed 29th Jul 2026, 01:15 pm
भारत में रिलीज से पहले ही छाया 'Spider-Man: Brand New Day', एडवांस बुकिंग ने पार किया ₹35.40 करोड़ का आंकड़ा
Wed 29th Jul 2026, 01:14 pm
Google ने भारत में लॉन्च किया Gemini Spark, Gmail और Docs में मिलेगा AI एजेंट का साथ
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pmविश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 का भव्य शुभारंभ, श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्थाओं का दावा
Wed 29th Jul 2026, 01:13 pm
रांची पुलिस का साप्ताहिक जन शिकायत समाधान शिविर, SSP राकेश रंजन ने सुनीं लोगों की समस्याएं
Wed 29th Jul 2026, 01:12 pm