गांधीवादी जीवनशैली जीने वाले झारखंड के 'टाना भगत' समुदाय के परिवारों को प्रतिमाह 200 यूनिट तक की बिजली निःशुल्क दी जाएगी। सीएम चंपई सोरेन की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई कैबिनेट की बैठक में इस फैसले पर मुहर लगी। राज्य में टाना भगत समुदाय की करीब 30 हजार की आबादी इस फैसले से लाभान्वित होगी। सरकार अब राज्य के 20 लाख लोगों को अबुआ आवास देगी। पीएम आवास योजना की तर्ज पर लॉन्च की गई इस योजना के तहत तीन कमरे, रसोई और शौचालय वाले आवास के निर्माण के लिए राज्य सरकार 2 लाख रुपए देती है। पहले इस योजना के तहत राज्य में कुल 8 लाख आवासों का आवंटन किया जाना था। अब तीन सालों में 20 लाख आवास देने का लक्ष्य तय किया गया है।

ओडिशा में RBI के नए डेटा सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बैंकिंग और डिजिटल पेमेंट सेवाओं को मिलेगी मजबूती
Mon 26th Oct 2026, 12:59 pm
रांची में एयर गन के साथ संदिग्ध ऑटो चालक हिरासत में, यात्रियों से लूटपाट की आशंका
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
झारखंड में 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट, धान की फसल पर मंडराया खतरा
Mon 26th Oct 2026, 12:48 pm
राजस्वकर्मी लक्ष्मीकांत मुंडा की हत्या के विरोध में रांची के सभी अंचलों में कामकाज ठप, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
Mon 26th Oct 2026, 12:46 pm
दीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, वनडे में शतक जड़कर सचिन तेंदुलकर और मनोज प्रभाकर के खास क्लब में बनाई जगह
Sat 24th Oct 2026, 12:49 pm